फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 79500 से नीचे, निफ्टी 24150 के करीब

Mon, 11 Nov 2024 03:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 11 Nov 2024 03:50 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र के बाद सपाट बंद हुआ। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 9.83 अंक की मामूली बढ़त के साथ 79,496.15 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 6.90 अंक गिरकर 24,141.30 पर बंद हुआ। कंपनियों के कमजोर वित्तीय परिणामों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच बाजार में क्या-क्या हुआ आइए जानें।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र के बाद सपाट बंद हुआ। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 9.83 अंक की मामूली बढ़त के साथ 79,496.15 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 6.90 अंक गिरकर 24,141.30 पर बंद हुआ। इस दौरान, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे गिरकर 84.39 (अनंतिम) के नए सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को अत्यधिक उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्थिर बंद हुए। इसका कारण लगातार एफआईआई बिकवाली, निराशाजनक तिमाही आय और एशियाई बाजारों के कमजोर रुख से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
विज्ञापन


दिन के उच्चतम और न्यूनतम स्तर के बीच झूलने के बाद बेंचमार्क सेंसेक्स 9.83 अंक या 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,496.15 अंक पर बंद हुआ। दिन के उच्चतम 80,102.14 और न्यूनतम 79,001.34 के बीच सेंसेक्स 1,100.8 अंक के उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसई निफ्टी 6.90 अंक अथवा 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,141.30 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की 30 शेयरों वाली कंपनी एशियन पेंट्स में 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। कंपनी ने शनिवार को बताया कि सितंबर तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 43.71 प्रतिशत घटकर 693.66 करोड़ रुपये रह गया। कमजोर मांग, सामग्री मूल्य मुद्रास्फीति और घरेलू बाजार में सजावटी तथा कोटिंग कारोबार में गिरावट के कारण यह गिरावट आई।

टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट, पावर ग्रिड व एचसीएल चढ़े

टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और लार्सन एंड टूब्रो भी पिछड़ने वालों में शामिल थे। हालांकि, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक लाभ में रहे।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 3,404.04 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "एफआईआई की गतिविधियां मौजूदा बाजार गति पर हावी हैं, जो कमजोर आय और ट्रम्प नीति से उम्मीदों द्वारा समर्थित है। निफ्टी की आय में और गिरावट के जोखिम ने निवेशकों की भावनाओं पर बादल छाए हैं, जबकि आईटी क्षेत्र मजबूत अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी आईटी खर्च में सुधार की प्रत्याशा के कारण बेहतर प्रदर्शन करना जारी रखता है।"

नायर ने कहा कि भारत सीपीआई आंकड़ों का भी इंतजार कर रहा है। खाद्य पदार्थों की कीमतें मासिक आधार पर अधिक रहने की आशंका है, जिससे आरबीआई को अल्पावधि में ब्याज दरें यथावत रखने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 1.14 प्रतिशत तथा मिडकैप सूचकांक में 0.79 प्रतिशत की गिरावट आई।

क्षेत्रीय सूचकांकों में कमोडिटीज में 1.25 प्रतिशत, धातु में 0.97 प्रतिशत, एफएमसीजी में 0.90 प्रतिशत, तेल एवं गैस में 0.79 प्रतिशत तथा ऑटो में 0.67 प्रतिशत की गिरावट आई। वित्तीय सेवाएं, आईटी, बैंकेक्स, बिजली और टेक सेक्टर में लाभ रहा।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, "अत्यधिक अस्थिर इंट्रा-डे सत्र में प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सकारात्मक और नकारात्मक क्षेत्रों के बीच घूमते रहे और अंत में एक नीरस नोट पर समाप्त हुए। हालांकि, चुनिंदा बैंकिंग और आईटी शेयरों में बढ़त ने बाजारों को एक और गिरावट से बचा लिया, क्योंकि रुपये में गिरावट और एफआईआई फंड की निकासी निवेशकों को किनारे पर रख रही है।"



एशियाई बाजारों में सियोल और हांगकांग में गिरावट रही जबकि टोक्यो और शंघाई में बढ़त रही। यूरोपीय बाजारों में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा था। शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट सकारात्मक दायरे में बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.83 प्रतिशत घटकर 73.26 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शुक्रवार को बीएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 55.47 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,486.32 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 51.15 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,148.20 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed