फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग; सेंसेक्स 144 अंक चढ़ा, निफ्टी सपाट बंद हुआ

Thu, 10 Oct 2024 04:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 10 Oct 2024 04:20 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में लाभ रहा। टेक महिंद्रा, सन फार्मास्यूटिकल्स, इंफोसिस, टाइटन, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पिछड़ने वालों में शामिल रहीं।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच बैंकिंग, बिजली और औद्योगिक शेयरों में बढ़त के कारण गुरुवार को इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 144.31 अंक या 0.18 प्रतिशत बढ़कर 81,611.41 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 535.74 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 82,002.84 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


एनएसई निफ्टी 16.50 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 24,998.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में यह 152.1 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 25,134.05 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तिमाही के नतीजों की शुरुआत से पहले बाजार में नकारात्मक रुझान के साथ सीमित दायरे में कारोबार हुआ।
विज्ञापन


जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "एशियाई बाजार की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन वे बढ़त बरकरार नहीं रख सके, क्योंकि अमेरिका में मुद्रास्फीति के प्रमुख आंकड़ों की प्रत्याशा में यूरोपीय बाजारों में नकारात्मक रुख रहा, वैश्विक बांड प्रतिफल में वृद्धि हो रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में लाभ रहा। टेक महिंद्रा, सन फार्मास्यूटिकल्स, इंफोसिस, टाइटन, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पिछड़ने वालों में शामिल रहीं।

नायर ने कहा कि घरेलू बाजार में व्यापक गति सतर्कता के साथ मिश्रित रही, क्योंकि वैश्विक और ग्रामीण मांग में कमजोर गति के कारण वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजों की शुरुआती उम्मीदें कमजोर हैं। टाटा समूह की कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को 15 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई, जिनमें टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन, टाटा केमिकल्स और टाटा टेलीसर्विसेज प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा, जिन्होंने समूह को एक वैश्विक समूह में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। मध्य सत्र के सौदों में यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.37 प्रतिशत बढ़कर 77.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एशियाई बाजारों में टोक्यो, हांगकांग, शंघाई और सियोल बढ़त के साथ बंद हुए। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।


एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,562.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,508.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 167.71 अंक गिरकर 81,467.1 पर बंद हुआ था जबकि एनएसई निफ्टी 31.20 अंक गिरकर 24,981.95 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed