फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex NIfty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: एमपीसी के फैसले से उत्साहित बाजार आखिरी सत्र में फिसला, सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद

Wed, 09 Oct 2024 03:34 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 09 Oct 2024 03:34 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन एमपीसी के फैसलों से उत्साहित बाजार आखिरी सत्र में फिसल गया और बेंचमार्क सूचकांक आखिरकार लाल निशान पर बंद हुए। इसे पहले मंगलवार को हरे निशान पर बंद होने से पहले सेंसेक्स और निफ्टी लगातार छह कारोबारी सत्रों में गिरावट के साथ बंद हुए थे।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex NIfty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार में एक दिन की राहत के बाद गुरुवार को फिर बिकवाली के बादल छा गए। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन एमपीसी के फैसलों से उत्साहित बाजार आखिरी सत्र में फिसल गया और बेंचमार्क सूचकांक आखिरकार लाल निशान पर बंद हुए। इसे पहले मंगलवार को हरे निशान पर बंद होने से पहले सेंसेक्स और निफ्टी लगातार छह कारोबारी सत्रों में गिरावट के साथ बंद हुए थे।

विज्ञापन


बुधवार को 30 शेयरों वाला बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 167.71 (0.20%) अंक टूटकर 81,467.10 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 31.21 (0.12%) अंक गिरकर 24,981.95 पर पहुंच गया। बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले एक पैसे मजबूत होकर 83.96 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

एमपीसी के फैसले के बाद मिली बढ़त बाजार ने गंवाई

भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को तीन दिवसीय एमपीसी की बैठक के बाद नीतिगत ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट को 6.5% पर स्थिर रखा है। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने अपने उग्र नीतिगत रुख को बदलकर तटस्थ कर दिया है। माना जा रहा है कि रेपो रेट में कटौती की दिशा में उठाया गया यह पहला कदम है। नीतिगत दरों पर आरबीआई के फैसले के बाद भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स 600 अंकों तक उछला। निफ्टी में भी 100 अंकों से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। लेकिन, आखिरी सत्र में बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीसी-नेस्ले इंडिया टूटे, टाटा मोटर्स-टेक महिंद्रा में बढ़त

बुधवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में आईटीसी, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टूब्रो और एचडीएफसी बैंक में सबसे अधिक बिकवाली दिखी। दूसरी ओर, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और भारतीय एयरटेल में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार होता दिखा।


जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में मुद्रास्फीति में वृद्धि के अनुमान से स्पष्ट है कि महंगाई आरबीआई के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। केंद्रीय बैंक के रुख के बाद निवेशकों ने बाजार बंद होने से पहले मुनाफावसूली की। इनपुट कीमतों में उतार-चढ़ाव और मार्जिन पर प्रभाव ने एफएमसीजी शेयरों को कमजोर कर दिया।" नायर ने कहा कि आरबीआई की ओर से अपने रुख को तटस्थ करना अनुकूल और अपेक्षित था, लेकिन यह टिप्पणी निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की ओर इशारा नहीं करती।

मंगलवार को एफआईआई ने 5,729 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 5,729.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,000.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सियोल नकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए, जबकि टोक्यो सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.87 प्रतिशत बढ़कर 77.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। इससे पहले मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 584.81 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 81,634.81 पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 217.40 अंक या 0.88 प्रतिशत बढ़कर 25,013.15 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed