फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: हफ्ते की क्लोजिंग बंपर बढ़त के साथ; सेंसेक्स 1359 अंक चढ़ा, निफ्टी 25800 के करीब पहुंचा

Fri, 20 Sep 2024 03:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 20 Sep 2024 03:41 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को सेंसेक्स पहली बार 84500 के स्तर के पार पहुंचा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी छलांग मारकर 25,790 के करीब पहुंच गया। आखिरकार सेंसेक्स 1,359.51 (1.63%) अंक चढ़कर 84,544.31 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 375.16 (1.48%) अंकों की मजबूती के साथ 25,790.95 के स्तर पर क्लोजिंग हुई।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट ओपनिंग - फोटो : amarujala.com

विस्तार

नीतिगत ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती करने का फैसला भारतीय शेयर बाजार के लिए बहार लेकर आया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। शुक्रवार को सेंसेक्स पहली बार 84500 के स्तर के पार पहुंचा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी छलांग मारकर 25,790 के करीब पहुंच गया। बाजार में यह बढ़त अग्रणी बैंकिंग शेयरों में तेजी और अमेरिकी व एशियाई बाजारों में तेजी के रुख के कारण आई।

विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 1,359.51 अंक या 1.63 प्रतिशत उछलकर 84,544.31 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,509.66 अंक या 1.81 प्रतिशत बढ़कर 84,694.46 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 375.15 अंक या 1.48 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25,790.95 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 433.45 अंक या 1.70 प्रतिशत बढ़कर 25,849.25 के सर्वकालिक उच्चतम स्तर तक पहुंचा।
विज्ञापन


सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 5 प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई। जेएसडब्ल्यू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, भारती एयरटेल, नेस्ले, अडानी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील अन्य बड़ी बढ़त वाले शेयर रहे। भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और बजाज फाइनेंस पिछड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "फेड की 50 आधार अंकों की दर कटौती और अत्यधिक उदार मौद्रिक नीति के बाद भारतीय बाजार भी तेजी में शामिल हो गया है। वैश्विक अर्थव्यवस्था के मजबूत बने रहने के कारण इससे अर्थव्यवस्था और अल्पावधि से मध्यम अवधि में विदेशी निवेश में सकारात्मकता आने की उम्मीद है।"

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग लाभ में रहे। यूरोप के शेयर बाज़ारों में गिरावट देखी गई। गुरुवार को अमेरिकी बाज़ार उल्लेखनीय रूप से तेज़ी के साथ बंद हुए। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "कल डाउ और एसएंडपी 500 ने एक और रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की, जो अमेरिका के नेतृत्व में चल रही वैश्विक तेजी की ताकत का संकेत है।"


एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 2,547.53 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत गिरकर 74.71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed