{"_id":"66e8070cc605e5b05009c9df","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरियाली लौटी; सेंसेक्स 98 अंक चढ़ा, निफ्टी 25350 के पार पहुंचा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरियाली लौटी; सेंसेक्स 98 अंक चढ़ा, निफ्टी 25350 के पार पहुंचा
Mon, 16 Sep 2024 03:53 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:53 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: सोमवार को निफ्टी 25,445.70 अंक पर पहुंचा और सत्र के अंत में 25,384 पर 27 अंक या 0.11% की बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स भी 83,184.34 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। सत्र के अंत में यह 98 अंक या 0.12% की बढ़त के साथ 82,989 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर मार्केट क्लोजिंग
- फोटो : i-stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमित दायरे में कारोबार के बावजूद, प्रमुख भारतीय सूचकांक सोमवार को अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने में सफल रहे। जहां निफ्टी 25,445.70 अंक पर पहुंचा और सत्र के अंत में 25,384 पर 27 अंक या 0.11% की बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स भी 83,184.34 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। सत्र के अंत में यह 98 अंक या 0.12% की बढ़त के साथ 82,989 पर बंद हुआ। बैंकिंग सूचकांक निफ्टी बैंक शुक्रवार के मुकाबले 215.10 अंक या 0.41% की बढ़त के साथ 52,153.15 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान बाजार में तेजी और मंदी का लगभग बराबर-बराबर बंटवारा रहा। 26 शेयर हरे निशान पर बंद हुए, जबकि शेष 24 लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा लाभ पाने वाले शेयरों में एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील , हिंडाल्को इंडस्ट्रीज , श्रीराम फाइनेंस और लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) शामिल रहे, जबकि सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज शामिल रहे।
विज्ञापन
निफ्टी के 16 सेक्टोरल इंडेक्स में से 11 हरे निशान में बंद हुए, जबकि निफ्टी मीडिया 1% की बढ़त के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वाला रहा। इस बीच निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में 0.61% तक की तेजी दिखी निफ्टी एफएमसीजी में सबसे ज्यादा नुकसान रहा और इसमें 0.72% की गिरावट आई।
विज्ञापन
बजाज फाइनेंस दिन का सबसे बढ़िया स्टॉक रहा, जिसने शानदार शुरुआत के साथ सुर्खियां बटोरीं। शेयर को एनएसई पर 70 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 150 रुपये पर लिस्ट किया गया। इस पर निवेशकों को करीब 114% का प्रीमियम मिला। इसकी बढ़त यहीं नहीं रुकी, शेयर ने सत्र के अंत में 165 रुपये की अतरिक्त बढ़त हासिल की, जो लिस्टिंग प्राइस की तुलना में 10% अधिक है।
चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स और जापान के निक्केई 225 सहित कई प्रमुख एशियाई सूचकांक सोमवार को बंद रहे। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.31% ऊपर बंद हुआ जबकि सिंगापुर का FTSE स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स भी 0.22% की वृद्धि के साथ सकारात्मक क्लोजिंग हुई।
भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे यूरोपीय शेयर बाजार में मिश्रित ढंग से कारोबार होता दिखा। ब्रिटेन के FTSE में 0.06% की गिरावट दिखी जबकि जर्मनी का डैक्स भी 0.23% नीचे फिसलता दिखा। फ्रांसीसी CAC 40 और स्टॉक्स 600 में सपाट कारोबार दिखा। वहीं स्पेन का IBEX इंडेक्स में 0.31% की बढ़त के साथ कारोबार होता दिखा।