फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: पांच दिनों बाद बाजार में लौटा दम; सेंसेक्स 1293 अंक चढ़ा, निफ्टी 24850 के पास

Fri, 26 Jul 2024 03:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 26 Jul 2024 03:41 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,292.9 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,332.7 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 428.7 अंक यानी 1.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,834.8 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में मजबूत खरीदारी के बाद शुक्रवार को पांच दिन बाद हरे निशान पर क्लोजिंग हुई। इस दौरान सेंसेक्स लगभग 1,300 अंक ऊपर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी 50 शुक्रवार को रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निवेशकों ने शुक्रवार को बजट में पूंजीगत लाभ कर वृद्धि से परे जाकर खरीदारी की। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 7.16 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 456.98 लाख करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,292.9 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,332.7 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 428.7 अंक यानी 1.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,834.8 अंक पर बंद हुआ।

आईटी शेयरों में शुक्रवार को 7% तक की तेजी आई। इसमें एमफेसिस, एलटीआई माइंडट्री और इंफोसिस के शेयरों का योगदान रहा। गुरुवार को दूसरी तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में उम्मीद से अधिक वृद्धि रहने के आंकड़े जारी होने के बाद आईटी शेयरों में यह तेजी दिखी।


आईटी कंपनियों के राजस्व का बड़ा हिस्सा अमेरिका से आता है, ऐसे में अमेरिकी बाजार के बेहतर आंकड़े आईटी सेक्टर के शेयरों के लिए सकारात्मक साबित हुए। अदाणी एंटरप्राइजेज, वेदांता और टाटा स्टील में मजबूती से निफ्टी मेटल भी 3% तक चढ़ा। यह बेंचमार्क प्रतिशत के लिहाज से सबसे अधिक मजबूत हुआ।

सेंसेक्स के शयेरों में इंफोसिस, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के शेयरों ने लगभग 500 अंकों का योगदान दिया। कोटक बैंक, एलएंडटी, आईटीसी, एसबीआई, एचसीएल टेक और टाटा स्टील के शेयरों का भी इंडेक्स की बढ़त में खासा योगदान रहा।

बजट के बाद गुरुवार तक लगातार तीसरे सेशन में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुद्ध बिकवाली की। उन्होंने बजट के बाद अब तक 1.3 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 9 पैसे मजबूत होकर 83.69 रुपये पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed