फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शुरुआती झटकों से उबर फिर नई ऊंचाइयों पर बाजार; सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, निफ्टी 23850 के पार

Wed, 26 Jun 2024 04:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 26 Jun 2024 04:05 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 620.73 (0.79%) अंकों की मजबूती के साथ 78,674.25 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 147.50 (0.62%) अंकों की मजबूती के साथ पहली बार 23,850 का स्तर पार कर 23,868.80 पर पहुंच गया। बुधवार को रिलायंस इंडट्रीज के शेयरों में चार प्रतिशत की बढ़त आई।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स एक बार फिर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 620.73 (0.79%) अंकों की मजबूती के साथ 78,674.25 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 147.50 (0.62%) अंकों की मजबूती के साथ पहली बार 23,850 का स्तर पार कर 23,868.80 पर पहुंच गया। बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में चार प्रतिशत की बढ़त आई।

विज्ञापन


रिलायंस के अलावे आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल के शेयरों में मजबूती से भी बाजार को ताकत मिली। 30 शेयरों का बीएसई सेंसेक्स अपने नए हाई 78,759.40 अंकों के अपने नए हाई पर पहुंचा। आखिरकार सेंसेक्स 620.73 (0.79%) अंकों की बढ़त के साथ 78,674.25 पर बंद हुआ। निफ्टी 147.50 (0.62%) अंकों की मजबूती के साथ 23,868.80 पर बंद हुआ। यह बंद होने के पहले अपने नए सर्वोच्च शिखर 23,889.90 पर पहुंचने में सफल रहा।
विज्ञापन


बुधवार को बैंक निफ्टी भी अपने नए ऑल टाइम हाई 52,988.30 पर पहुंचा और 264.50 (0.5%) अंकों की बढ़त के साथ 52,870.50 पर बंद हुआ। एनएसई के 16 सेक्टर में 9 हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.4% की बढ़त के साथ टॉप परफॉर्मर रहा। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स और निफ्टी बैंक भी मजबूती के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयर 1% तक गिर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निफ्टी के 50 शेयरों में 26 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। 23 शेयर लाल निशान पर बंद हुए जबकि एक शेयरों की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। क्लोजिंग के समय टॉप गेनर्स शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और ब्रिटानिया इंडट्रीज के शेयर शामिल रहे। अपोलो हॉस्पीटल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम), बजाज ऑटो, टाटा स्टील और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed