फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: संभला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी में सपाट क्लोजिंग, BSE का मार्केट कैप $5 ट्रिलियन पर

Tue, 21 May 2024 05:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 21 May 2024 05:23 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: मंगलवार को सेंसेक्स 52.63 (0.07%) अंकों की गिरावट के साथ 73,953.31 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 27.05 (0.12%) अंक चढ़कर 22,529.05 पर बंद हुआ। बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी दिखी पर सपाट क्लोजिंग हुई। उतार-चढ़ाव को मापने वाला सूचकांक इंडिया VIX 23 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : i-stock

विस्तार

शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शुरुआती गिरावट के बाद निचले स्तरों से संभला। हालांकि उसके बाद प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में सपाट कारोबार होता दिखा। इस दौरान बाजार के उतार-चढ़ाव को मापने वाला सूचकांक इंडिया VIX 23 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। आखिरकार मंगलवार को सेंसेक्स 52.63 (0.07%) अंकों की गिरावट के साथ 73,953.31 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 27.05 (0.12%) अंक चढ़कर 22,529.05 पर बंद हुआ।

विज्ञापन

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचा

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पहली बार रिकॉर्ड 5 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गया। सोमवार (21 मई) के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण पहली बार 5 लाख ट्रिलियन डॉलर या 414.46 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

विज्ञापन

सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई से 1.66% नीचे

हालांकि इस बीच बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स अब भी अपने ऑल टाइम हाई से 1.66 फीसदी नीचे बना हुआ है, लेकिन बीएसई मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। BSE का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन नवंबर 2023 में पहली बार 4 ट्रिलियन पर पहुंचा था और अब केवल छह महीनों में यह 5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया। मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर लिस्टेड 1411 शेयर बढ़त के साथ जबकि 2,082 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 128 शेयरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को गिरावट के साथ खुले बाजार

इससे पहले वैश्विक बाजार के मिले-जुले रुख के बीच मंगलवार की सुबह शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले और निफ्टी 22500 के नीचे पहुंच गया। हालांकि, आधे दिन के बाद निचले स्तरों से बाजार को सपोर्ट मिला। इस दौरान मेटल, पावर, ऑयल एंड गैस और पीएसयू बैंकों के शेयरों में खरीदारी दिखी। निफ्टी के टॉप लूजर्स शेयरों में नेस्ले, हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और मारुति सुजुकी रहे। वहीं बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और अदाणी पोर्ट्स के शेयर रहे।

मेटल इंडेक्स में चार प्रतिशत की बढ़त

क्टरवार देखें तो मेटल इंडेक्स में चार प्रतिशत की बढ़त दिखी। वहीं, पावर इंडेक्स में दो प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। पीएसयू बैंक 1.5 प्रतिशत चढ़ा। दूसरी ओर, एफएमसीजी 0.5 प्रतिशत फिसल गया। बीएसई मिडकैप इंडेक्स् में 0.3% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2% गिर गया।


सीपीएसई: बढ़ सकता है लाभांश का अनुमान
वित्त मंत्रालय जुलाई में पेश होने वाले पूर्ण बजट में चालू वित्त वर्ष के लिए सीपीएसई लाभांश अनुमान को 5,000 करोड़ बढ़ाकर 53,000 करोड़ रुपये कर सकता है। सरकार ने अंतरिम बजट में सीपीएसई से 48,000 करोड़ का लाभांश मिलने का अनुमान लगाया है।  


इरेडा की एफपीओ लाने की तैयारी, लेनी होगी मंजूरी
इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट (इरेडा) फॉलोऑन पब्लिक ऑफर यानी एफपीओ लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी लेनी होगी। कंपनी का कर्ज वितरण 2023-24 में 25,089 करोड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed