सेंसेक्स क्लोजिंग बेल: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 221 अंक टूटा, निफ्टी 19700 से फिसला
Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद गुरुवार को सेंसेक्स 221.09 (0.33%) अंक फिसलकर 66,009.15 जबकि निफ्टी 68.10 (0.34%) अंक टूटकर 19,674.25 के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया 19 पैसे की बढ़त के साथ 82.94 रुपये (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार के दो बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी 50 और सेंसेक्स कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार (22 सितंबर) को लगातार चौथे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए, क्योंकि अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल अपने कई साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया और कच्चे तेल की कीमतों में लगभग एक प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे जोखिम वाले शेयरों के लिए निवेशकों के बीच मांग प्रभावित हुई। उतार-चढ़ाव के बाद गुरुवार को सेंसेक्स 221.09 (0.33%) अंक फिसलकर 66,009.15 जबकि निफ्टी 68.10 (0.34%) अंक टूटकर 19,674.25 के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया 19 पैसे की बढ़त के साथ 82.94 रुपये (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार बंद होने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
शुक्रवार को निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे
दिल्ली हाईकोर्ट में सुपरटेक के प्रमोटर की याचिका खारिज
दिल्ली उच्च न्यायालय ने रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक ग्रुप के अध्यक्ष और प्रमोटर आरके अरोड़ा की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने मनी लॉड्रिंग के एक मामले में उनकी गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था। ईडी ने उन्हें जून 2023 में गिरफ्तार किया था।
शुक्रवार बाजार में सोने-चांदी का भाव
विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 170 रुपये टूटकर 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''घरेलू बाजार में सोने की कीमत दबाव में आ गई जिससे रुपये में मजबूती आई।" हालांकि, चांदी इस दौरान 800 रुपये उछलकर 75,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,925 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी तेजी के साथ 23.70 डॉलर प्रति औंस हो गई।