फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 News and Updates

Sensex Closing Bell: दिन के निचले स्तरों से संभला बाजार; सेंसेक्स 100 अंक मजबूत, निफ्टी 19600 के पार

Wed, 06 Sep 2023 04:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 06 Sep 2023 04:35 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 100 अंकों या 0.15% की तेजी के साथ 65,880 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 36 अंकों या 0.18% की तेजी के साथ 19,611 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्दीराम में हिस्सेदारी खरीदने की खबर के बाद टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की अगुवाई में उपभोक्ता शेयरों में तेजी के बाद बुधवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी से भी बाजार को बल मिला। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 100 अंकों या 0.15% की तेजी के साथ 65,880 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 36 अंकों या 0.18% की तेजी के साथ 19,611 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, टाइटन और आईटीसी के शेयर एक-एक प्रतिशत से अधिक चढ़े। अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी के शेयर कटौती के साथ बंद हुए।
विज्ञापन


हल्दीराम में कम से कम 51% हिस्सेदारी खरीदने के लिए फर्म की बातचीत की खबरों के बीच टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 4% की तेजी के साथ बंद हुए। सेक्टोरल मोर्चे पर, निफ्टी एफएमसीजी 1% और निफ्टी फार्मा 0.92% बढ़ा। जबकि, बैंक, ऑटो, आईटी और रियल्टी शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.08% और स्मॉलकैप 100 में 0.15% की वृद्धि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 71,250 करोड़ रुपये बढ़कर 317.35 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बाजार का रुझान बुल्स की ओर रहा। बीएसई में करीब 1,953 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 1,687 में गिरावट रही जबकि 151 कंपनियों के शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

रिलायंस ने क्यूआईए से 8278 करोड़ रुपये हासिल किए
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को कहा कि उसे अपनी खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में हिस्सेदारी अधिग्रहण के एवज में कतर निवेश प्राधिकरण (क्यूआईए) से 8,278 करोड़ रुपये हासिल किए हैं। इस सौदे के साथ रिलायंस ने देश की अग्रणी खुदरा विक्रेता फर्म आरआरवीएल के 6.86 करोड़ शेयर कतर के सरकारी निवेश कोष क्यूआईए को आवंटित कर दिए हैं।रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा, ‘‘रिलायंस रिटेल को क्यूआईए से 8,278 करोड़ रुपये की खरीद राशि मिल गई और उसने क्यूआईए की अनुषंगी कतर होल्डिंग एलएलसी को 6,86,35,010 शेयर आवंटित कर दिए।’’ यह निवेश क्यूआईए के पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई कतर होल्डिंग ने किया है। इस सौदे का मूल्य एक अरब डॉलर यानी 8,278 करोड़ रुपये रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 23 अगस्त को रिलायंस रिटेल में एक प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया था।


रुपया अब तक के निचले स्तर पर बंद, 9 पैसे टूटा
डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 9 पैसे टूटकर 83.13 के सार्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले रुपया 21 अगस्त, 2023 को सार्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। फॉरेक्स कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के छह महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपये में गिरावट दर्ज की गई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.08 के स्तर पर खुला। दिन के कारोबार में यह 83.02 से 83.18 के दायरे में रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed