{"_id":"6433dee4fd7bf2ceff0a9923","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-closing-today-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: बढ़त गंवाकर सपाट बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 14 अंक ऊपर, निफ्टी 17600 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: बढ़त गंवाकर सपाट बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 14 अंक ऊपर, निफ्टी 17600 के पार
Mon, 10 Apr 2023 06:22 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 10 Apr 2023 06:22 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: सोमवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार छठे दिन हरे निशान पर बंद हुआ। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में आए उतार-चढ़ाव के बीच ऑटो और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में तेजी दिखी।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
विस्तार
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव दिखा। शुरुआती बढ़त के बाद बाजार सपाट ढंग से बंद हुआ। सेंसेक्स 13.54 अंकों की मजबूती के साथ 59,846.51 अंकों के लेवल पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 24 अंकों की तेजी के साथ 17624 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। सोमवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार छठे दिन हरे निशान पर बंद हुआ। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में आए उतार-चढ़ाव के बीच ऑटो और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में तेजी दिखी। टाटा मोटर्स के शेयरों में इस दौरान 5.4% की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, सोमवार को रुपया 4 पैसे की मजबूती के साथ 81.98 रुपये के लेवल पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
विज्ञापन