फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex closing bell share market closing sensex nifty closing today

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले दिन लुढ़ककर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 168 अंक टूटा, निफ्टी 17900 के नीचे

Mon, 16 Jan 2023 05:59 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 16 Jan 2023 05:59 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सोमवार को सेंसेक्स 168 अंकों की गिरावट के साथ 60,092.97 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 61.75 अंकों की गिरावट के साथ 17894.85 अंकों पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex closing bell share market closing sensex nifty closing today
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 168 अंकों की गिरावट के साथ 60,092.97 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 61.75 अंकों की गिरावट के साथ 17894.85 अंकों पर बंद हुआ। सोमवार को अदाणी ग्रीन के शेयरों में 10 प्रतिशत का उछाल दिखा जबकि नायका के शेयरों में 5% की गिरावट दर्ज की गई।इस दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे गिरकर 81.60 रुपये के लेवल पर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन

# सोमवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल   
  

विज्ञापन

# बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 55 हजार करोड़ रुपये घटा
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप सोमवार को घटकर 280.71 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सेशन में यह 281.26 लाख  करोड़ रुपये था। इस तरह बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 55 हजार करोड़ रुपये की कमी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


# बैंकिंग, मेटल्स, फार्मा और इंफ्रा सेक्टर के शेयरों में कमजोरी 
सोमवार के कारोबारी सत्र में आईटी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, एनर्जी, स्टॉक्स में तेजी रही जबकि बैंकिंग, मेटल्स, फार्मा, रियल एस्टेट, मीडिया, इंफ्रा सेक्टर के शेयरों कमजोरी दिखी। मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी निवेशक मुनाफावसूली करते दिखे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में सिर्फ 15 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में 18 शेयर तेजी के साथ तो 32 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed