फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex closing bell shar market closing today Sensex ends flat after volatile trade

Sensex Closing Bell: शुरुआती बढ़त गंवाकर भी हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा बाजार, सेंसेक्स 60978 पर

Tue, 24 Jan 2023 07:53 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 24 Jan 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
sensex closing bell shar market closing today Sensex ends flat after volatile trade
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारती उतार चढ़ाव के बाद बाजार सपाट ढंग से बंद हुआ। मंगलवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 37.08 अंकों की बढ़त के साथ 60,978.75 अंकों पर जबकि निफ्टी 18,118.30 के लेवल पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 88 अंकों की गिरावट के साथ 42733 पर बंद हुआ। इस दौरान घरेलू शेयर बाजार में टाटा मोटर्स और मारुति सुजूकी के शेयरों में 3.25% की शानदार मजबूती दिखी। मारुति सुजुकी के तिमाही नतीजों में मुनाफा 130 फीसदी तक बढ़ गया है। इससे कंपनी के शेयरों को मजबूती मिली। वहीं दूसरी ओर तिमाही परिणामों के बाद एक्सिस बैंक के शेयरों में 2.5% की गिरावट दिखी। पावरग्रिड और एलएंडटी के शेयर भी कमजोरी के साथ बंद हुए। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपए में 33 पैसे की गिरावट दर्ज की गई और यह 81.72 रुपये के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन

मंगलवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोना 295 रुपये महंगा हुआ, चांदी 63 रुपये फिसली

वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 295 रुपये की तेजी के साथ 57,217 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,922 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी 63 रुपये गिरकर 68,779 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 295 रुपये की तेजी के साथ 57,217 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,938 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी की कीमतें गिरावट के साथ 23.64 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed