{"_id":"62d5337a1be3bd27a815daae","slug":"sensex-closing-bell-sensex-and-nifty-rise-more-than-one-percent-infosys-tech-mahindra-jump-4-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex closing bell: सेंसेक्स व निफ्टी में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी, इंफोसिस, टेक महिंद्रा चार प्रतिशत उछले","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex closing bell: सेंसेक्स व निफ्टी में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी, इंफोसिस, टेक महिंद्रा चार प्रतिशत उछले
Mon, 18 Jul 2022 03:51 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 18 Jul 2022 03:51 PM IST
सार
सोमवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए बहुत अच्छा रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़िया बढ़त देखने को मिली है। सोमवार के बाजार में आईटी और मेटल स्टॉक्स में मजबूती देखने को मिली है।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार
- फोटो : iStock
विस्तार
ग्लोबल बाजार में अच्छे संकेतों के बाद भारतीय बाजार सोमवार को वीक हाई छूता नजर आया है। सोमवार को सेंसेक्स 760 अंक चढ़कर 54,521 रुपये पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 229 अंक चढ़कर 16278 के लेवल पर बंद हुआ है। सोमवार के बाजार में आईटी और मेटल स्टॉक्स में जोरदार तेजी को मिली है।
विज्ञापन
आईटी और मेटल स्टॉक्स में दो से तीन फीसदी की तेजी दिखाई दी है। इंडस्ट्रियल मेटल्स की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। शेयर बाजार के जानकारों के अनुसार चीन के रेग्युलेटर की तरफ से देश के रियल इस्टेट सेक्टर को संभावित मुश्किल से बचाने के लिए उठाए गए कदमों के बाद भारतीय बाजारों में मेटल की कीमतों में तेजी देखी गई है।
विज्ञापन