फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Market strong a day before weekly expiry, Sensex up 630 points, Nifty up 180 points

Sensex Closing Bell: वीकली एक्सपायरी से एक दिन पहले बाजार मजबूत, सेंसेक्स 630 अंक चढ़ा, निफ्टी 180 अंक ऊपर

Wed, 20 Jul 2022 04:39 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 20 Jul 2022 04:39 PM IST
सार

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मेंं अच्छी तेजी देखने को मिली है। बैंकिंग, आईटी और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में हरियाली के बाद बाजार मजबूत हुआ है। सेंसेक्स 630 अंक (1.15%) उछलकर 55.397.53 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 180 अंकों की उछाल के साथ 16,521 के लेवल पर बंद हुआ है।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Market strong a day before weekly expiry, Sensex up 630 points, Nifty up 180 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन ना केवल हरे निशान में बंद हुआ बल्कि उसमें अच्छी मजबूती भी देखने को मिली है। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बाद बुधवार (20 जुलाई 2022) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले और यह तेजी पूरे दिन बाजार में बनी रही। 

विज्ञापन


बुधवार के कारोबार में  बैंकिंग, IT और FMCG शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली। वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले सेंसेक्स 630 अंक (1.15%) उछलकर 55.397.53 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


वहीं, निफ्टी 180 अंकों की उछाल के साथ 16,521 के लेवल पर बंद हुआ है। बुधवार के कारोबारी सेशन में सबसे ज्यादा तेजी टेक महिंद्रा के शेयरों में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार के कारोबारी सेशन में Tech Mahindra, ONGC, TCS, HCL Tech, Reliance Industries और Cipla के शेयर जहां टॉप गेनर्स रहे। वहीं, M&M, Sun Pharma, HDFC Life, Eicher Motors, Kotak Bank और Adani Ports जैसे शेयरों में बिकवाली होने के कारण ये शेयर टॉप लूजर्स की लिस्ट में रहे हैं।


वहीं, बुधवार के कारोबारी सेशन में रुपये में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। रुपया डॉलर के मुकाबले एक बार फिर कमजोर होकर 80 के पार चला गया है। बुधवार को रुपए के कारोबार में 79.847 से 80.172 की रेंज देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed