{"_id":"6308ab691fbef37db66e2011","slug":"sensex-closing-bell-market-closed-with-slight-gains-on-the-last-trading-day-of-the-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, आयशर मोटर्स 4% टूटा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, आयशर मोटर्स 4% टूटा
Fri, 26 Aug 2022 04:47 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 26 Aug 2022 04:47 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय बाजार में सुस्ती के साथ कारोबार हुआ। अंत में सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय शेयर बाजार के लिए हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन मिला-जुला रहा। अच्छी बात यह रही कि बाजार पहले हरे निशान पर खुला और बंद भी हरे निशान पर ही हुआ। शुक्रवार को बाजार बंद होते समय निफ्टी 59.15 अंकों की मजबूती के साथ 58,833.87 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में इस दौरान 36.45 अंकों की मजबूती आई। निफ्टी 0.21% ऊपर जाकर 17,558.90 के लेवल पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी दिन आयशर मोटर्स के शेयरों में चार प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार खुलते समय भारतीय बाजार में तेजी लौटी। सेंसेक्स 59253.78 अंकों पर खुला। वहीं निफ्टी 17650 के ऊपर पहुंच कर ओपन हुआ।
विज्ञापन