फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex closes on slight downside, gold rises to 30k again

मामूली गिरावट पर बंद हुआ बाजार, शादियों में डिमांड बढ़ने से 30 हजार के पार हुआ सोना

Wed, 29 Nov 2017 04:36 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Nov 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
sensex closes on slight downside, gold rises to 30k again
- फोटो : ani

बुधवार को शेयर बाजार जहां मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ, वहीं सोना 30 हजार के पार चला गया। वहीं चांदी एक बार फिर से 40 हजार के स्तर पर बंद हुआ।  बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी, दोनों ही में मामूली गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 8.9 अंक  घटकर 10360 के करीब बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स भी 15.85 अंक की गिरावट के साथ 33600 के करीब बंद हुआ। 

विज्ञापन


बढ़ने वाले शेयरों में बॉश, अदानी पोर्ट, भारती इंफ्राटेल और विप्रो रहे जबकि जबकि गिरने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, हिंडाल्को, एशियन पेंट्स और वेदांता रहे।
विज्ञापन


शादियों के चक्कर में बढ़ी सोने की डिमांड
वैश्विक बाजारों के स्थिर रुख और शादियों के मौसम की खरीद से बढ़ी मांग के चलते आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपये सुधरकर 30,520 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का ढालों की ओर से मांग उतरने के चलते चांदी और 200 रुपये गिरकर 40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजार में बेहतर रुख और घरेलू हाजिर बाजार में शादी-विवाह की खरीद बढ़ने से सोने के भाव में सुधार देखा गया है। दिल्ली में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 20-20 रुपये की चमक के साथ क्रमश: 30,520 रुपये और 30,370 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया। कल यह 50 रुपये गिर गया था। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपये के पुराने भाव पर बनी रही।


वहीं चांदी हाजिर 200 रुपये और टूटकर 40,000 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 445 रुपये कमजोर होकर 38,695 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। हालांकि चांदी के सिक्के अपरिवर्तित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed