फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex closes on red, pnb investor duped by 3400 cr as share down by 8 percent

150 अंकों के करीब टूटा सेंसेक्स, पीएनबी के शेयरों में 8 फीसदी की गिरावट, डूबे 3400 करोड़ रुपये

Wed, 14 Feb 2018 05:01 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Feb 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
sensex closes on red, pnb investor duped by 3400 cr as share down by 8 percent
शेयर बाजार - फोटो : PTI

शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआत तो काफी अच्छी रही लेकिन पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा 177 करोड़ डॉलर का फ्रॉड पता लगने के बाद मार्केट काफी टूट गया। बीएसई का सेंसेक्स करीब 150 अंक गिरा। उधर पीएनबी का शेयर 8 फीसदी से अधिक टूटने से निवेशकों के 3400 करोड़ रुपये डूब गए। 

विज्ञापन


पीएनबी से बैंकिंग इंडेक्स में दिखी गिरावट
पीएनबी का शेयर दोपहर बाद 8.77 फीसदी गिरकर 174.30 रुपए के निचले स्तर पर आ गया। स्टॉक्स में गिरावट से निवेशकों के 3400 करोड़ रुपए से ज्यादा डूब गए। इससे बैंकिंग स्टॉक में कमजोरी देखने को मिली। वहीं प्रमुख शेयर जैसे एसबीआई, ओएनजीसी, आईटीसी, मारूति, इंफोसिस भी गिरावट के साथ बंद हुए। 
विज्ञापन


सेंसेक्स 34,156 अंक पर और निफ्टी 79 अंक फिसलकर 10,461 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी पर बैंक इंडेक्स बढ़ा
सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स में कमजोरी दिख रही है। हालांकि सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 1.71 फीसदी दर्ज की गई है। इसके अलावा निफ्टी बैंक में 0.04 फीसदी, ऑटो में 0.21 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.06 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.45 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.98 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed