फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex closes on downslide as psu banks share on 52 week low

21 में से 14 बैंकों के शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर, सेसेंक्स में 284 अंकों की गिरावट

Wed, 07 Mar 2018 03:55 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Mar 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
sensex closes on downslide as psu banks share on 52 week low
sensex

14 फरवरी को देश भर में के सामने उजागर हुए पीएनबी महाघोटाले से शेयर बाजार बुधवार को बुरी तरह से हलकान हुआ। पीएसयू बैंकों के शेयरों में गिरावट रहने से सेंसेक्स 284 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं 21 में से 14 बैंकों के शेयर 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर रहे। सेंसेक्स 33033 पर और निफ्टी 95 अंक टूटकर 10154 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


पीएनबी का शेयर 40 फीसदी गिरा
पीएनबी का शेयर 14 फरवरी से लेकर के अब तक 40 फीसदी से ज्यादा गिर गया है। पिछले दो दिनों में आईसीआईसीआई बैंक के स्टॉक में गिरावट जारी है और स्टॉक 6 फीसदी तक टूट गया है। वहीं 13 दिनों में स्टॉक्स में 13 फीसदी तक की गिरावट आई है।
विज्ञापन


इससे स्टॉक 4 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। सरकारी बैंकों के स्टॉक्स में गिरावट से निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 2 दिन में 7 फीसदी टूटकर 19 महीने के लो लेवल पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएंडपी ने कहा कि पड़ेगा बैंकों पर असर
मुश्किल में फंसे सरकारी बैंकों पर एनपीए के साथ ही अब घोटालों की दोहरी मार पड़ रही है। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने कहा है कि एनपीए से निपटने के लिए भले ही रीकैपिटलाइजेशन से मदद मिलेगी लेकिन बड़े घोटालों के सामने आने पर बैंकों को और ज्यादा पूंजी की जरूरत पड़ेगी।

एसएंडपी ने सरकारी बैंकों में  तुरंत रिफार्म करने पर जोर दिया है। एसएंडपी का कहना है कि पीएनबी फ्रॉड के बाद ऐसा करना तुरंत जरूरी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed