{"_id":"595cd5084f1c1b031b8b475e","slug":"sensex-closes-on-a-strong-note-with-36-points-leading","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में दिखी तेजी, 36 अंकों की तेजी के साथ हुआ बंद","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स में दिखी तेजी, 36 अंकों की तेजी के साथ हुआ बंद
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Wed, 05 Jul 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 35.77 अंकों की तेजी के साथ 31,245.56 पर और निफ्टी 24.30 अंकों की तेजी के साथ 9,637.60 पर बंद हुआ।निफ्टी 9650 के करीब बंद होने में कामयाब हुआ, तो सेंसेक्स 31250 के पास बंद हुआ। आज के कारोबार में ऊपर में निफ्टी ने 9643.65 तक दस्तक दी, तो सेंसेक्स 31284.64 तक पहुंचा था।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी तक बढ़कर बंद हुआ है और निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 1 फीसदी की तेजी आई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा उछलकर बंद हुआ है।
बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 143.15 अंकों की तेजी के साथ 14,901.99 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 173.67 अंकों की तेजी के साथ 15,740.60 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी मामूली 6.45 अंकों की तेजी के साथ 9,619.75 पर खुला और 24.30 अंकों या 0.25 फीसदी तेजी के साथ 9,637.60 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,643.65 के ऊपरी और 9,607.35 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 सेक्टरों में 15 में तेजी रही। रियल्टी (1.54 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.30 फीसदी), धातु (1.24 फीसदी), ऊर्जा (1.03 फीसदी) और औद्योगिक (0.99 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में – तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.62 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.50 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.37 फीसदी) और दूरसंचार (0.02 फीसदी) प्रमुख रहे।