{"_id":"5bb49c85867a5570ea2185af","slug":"sensex-closes-on-a-3-month-low-government-comes-in-action-after-rupee-slips-to-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 माह के निचले स्तर पर बाजार, 550 अंक टूटा सेंसेक्स, रुपये में गिरावट से एक्शन में सरकार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
3 माह के निचले स्तर पर बाजार, 550 अंक टूटा सेंसेक्स, रुपये में गिरावट से एक्शन में सरकार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को रुपये में आई बड़ी गिरावट के चलते शेयर बाजार पिछले तीन माह के निचले स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। वहीं आज केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में दिखाई दी। निफ्टी भी 150 अंक टूट गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स 550 अंक यानि 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 35,976 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 150 अंक यानि 1.4 फीसदी गिरकर 10,858 के स्तर पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान मिडकैप शेयरों में दबाव दिखा जबकि स्मॉलकैप शेयरों में हल्की तेजी रही।
विज्ञापन
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 164.26 प्वाइंट्स यानी 1.11 फीसदी लुढ़ककर 14,676.48 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.15 फीसदी गिरा। बैंक निफ्टी 0.67 फीसदी टूटकर 25,197.80 के स्तर पर, ऑटो इंडेक्स 1.60%, एफएमसीजी इंडेक्स 0.72%, आईटी इंडेक्स 0.94%, पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.20% तक गिरा है।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयशर मोटर्स, भारती इंफ्राटेल, टीसीएस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी 6.7-2.9 फीसदी तक लुढ़क कर बंद हुए हैं।
रुपये में गिरावट रोकने के विकल्पों पर वित्त मंत्रालय की आरबीआई से बातचीत जारी है। सरकार ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए डॉलर स्वैप विंडो खोलने पर विचार कर रही है। एनआरआई के लिए स्पेशल डिपॉजिट स्कीम पर भी विचार किया जा रहा है।