{"_id":"5a1412594f1c1b86698bcf24","slug":"sensex-closes-on-118-points-gain-on-tuesday-21-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"118 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, रुपये में 19 पैसे की गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
118 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, रुपये में 19 पैसे की गिरावट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Nov 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में सोमवार की तरह मजबूती बनी रही और सेंसेक्स 118 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 10325 के स्तर पर रहा। शेयर बाजार में बढ़त की बड़ी वजह मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों स्टॉक मार्केट में इन इंडेक्स के शेयर मजबूत रहे। बीएसई का सेंसेक्स 33478.40 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
फॉर्मा कंपनियां बनी बड़ी वजह
शेयर बाजार में आज की तेजी की मुख्य वजह फॉर्मा कंपनियों के शेयर बने। डा. रेड्डी, सन फॉर्मा और सिप्ला जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर करीब 5 फिसदी तक बढ़े। वहीं एनएसई के निफ्टी में फॉर्मा, आईटी और टेलिकॉम कंपनियों के स्टॉक में तेजी देखी गई।
विज्ञापन
निफ्टी का फॉर्मा इंडेक्स 2.2 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में अपोलो हॉस्पिटल, वॉकहार्ट, एम्फैसिस, टोरेंट फार्मा और रिलायंस पावर 4.6 फीसदी तक बढ़कर बंद हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स, गीतांजलि जेम्स, सैटिन क्रेडिट, टूरिज्म फाइनेंस और मैक्लॉयड रसेल 16.9 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुए हैं।
विज्ञापन
रुपये में दिखी 19 पैसों की कमजोरी
डॉलर के मुकाबले रुपये में मंगलवार को 19 पैसे की कमजोरी के साथ बंद हुआ। हालांकि यह मंगलवार सुबह 3 पैसे की मजबूती के साथ 65.08 पर खुला था। वहीं शाम को यह 64.89 पर बंद हुआ।