{"_id":"5a9e6cc94f1c1b5e6e8b8c81","slug":"sensex-closes-by-430-points-down-as-banking-shares-slide-due-to-banking-stocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNB Scam का शेयर बाजार में दिखा असर, बैंकिंग शेयर्स टूटने से सेंसेक्स में दिखी 700 अंकों की गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
PNB Scam का शेयर बाजार में दिखा असर, बैंकिंग शेयर्स टूटने से सेंसेक्स में दिखी 700 अंकों की गिरावट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Mar 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
sensex
पीएनबी महाघोटाले का असर आज शेयर बाजार में देखने को मिला, जिससे सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट देखने को मिली। प्राइवेट सेक्टर के दो बड़े बैंकों आईसीआईसीआई और एक्सिस की सीईओ चंदा कोचर व शिखा शर्मा को एसएफआईओ द्वारा समन दिए जाने के बाद बैंकिंग शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
सेंसेक्स 430 अंक गिरकर 33,317 अंक पर और निफ्टी 110 अंक लुढ़ककर 10,249 अंक पर बंद हुआ। पीएनबी केस में नए खुलासे में सरकारी बैंकों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सरकारी बैंकों के शेयरों में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट से निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 3.40 फीसदी तक टूट गया।
विज्ञापन
दिन के कारोबार में दिखी 700 अंकों की गिरावट
बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक और रियल्टी शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 741 प्वाइंट्स टूट गया। वहीं निफ्टी ऊपर से 200 अंक फिसल गया। लार्जकैप शेयरों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 1 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई।
विज्ञापन