फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex closes after gaining 26 points on thursday 23 november

26 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स,निफ्टी की चाल रही सुस्त

Thu, 23 Nov 2017 05:25 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Nov 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
sensex closes after gaining 26 points on thursday 23 november
- फोटो : self

गुरुवार को शेयर बाजार बंद होते वक्त सेंसेक्स में जहां 26 अंकों की तेजी देखने को मिली, वहीं निफ्टी में सुस्त चाल देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स जहां 33588 पर बंद हुआ वहीं एनएसई का निफ्टी भी मात्र 6 अंक की तेजी के साथ 10349 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


पीएसयू बैंक, ऑटो, एफएमसीजी और मेटल शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया। बैंक निफ्टी 0.1 फीसदी गिरकर 25,736.25 के स्तर पर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इन शेयरों में रही बढ़त
बीएचईएल, इंफोसिस, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आयशर मोटर्स, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक 4.6 फीसदी तक बढ़कर बंद हुए हैं। मिडकैप शेयरों में इंडियन होटल्स, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, जीई टीएंडडी इंडिया, आदित्य बिड़ला फैशन और बीईएल 7.2 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में एप्टेक, एमटी एजुकेयर, प्राज इंडस्ट्रीज, तिलकनगर इंडस्ट्रीज और गीतांजलि जेम्स 2 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने की खोई चमक लौटी, चांदी भी चमकी
मजबूत वैश्विक संकेत तथा शादी के सीजन की मांग पूरी करने के लिए स्थानीय सराफा व्यापारियों द्वारा की गई लिवाली से बृहस्पतिवार को सराफा बाजार में सोने का भाव 150 रुपये चढ़कर प्रति 10 ग्राम 30,550 रुपये रहा।

औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं द्वारा उठान बढ़ने से चांदी की कीमत में भी 150 रुपये का इजाफा देखा गया, जिसके बाद चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 40,500 रुपये हो गया। 


व्यापारियों ने बताया कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय सराफा व्यापारियों द्वारा की गई लिवाली तथा मजबूत वैश्विक संकेत ने सोने के भाव चढ़ने में मदद की। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी तथा 99.5 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम क्रमश: 30,550 रुपये तथा 30,400 रुपये रही। पिछले तीन सत्रों में सोने की कीमत में 375 रुपये की गिरावट आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed