फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   SEBI says capital debt market dservice providers to reamin operational in lockdown

लॉकडाउन के तीसरे चरण में भी काम करते रहेंगे पूंजी, बांड बाजार सेवाप्रदाता: सेबी

Mon, 04 May 2020 04:18 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 04 May 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
SEBI says capital debt market dservice providers to reamin operational in lockdown
सेबी - फोटो : PTI

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा कि पूंजी और बांड बाजार से जुड़े सेवाप्रदाता लॉकडाउन की बढ़ी अवधि में भी काम करते रहेंगे। सरकार ने देश में बंद को 17 मई तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने शुक्रवार को देशभर में बंद को चार मई के बाद दो हफ्ते और बढ़ाने की घोषणा की। बंद के दौरान अंतरराज्यीय परिवहन, हवाई और रेल यात्राएं निलंबित रहेंगी। हालांकि इसमें कोरोना वायरस के प्रभाव क्षेत्र के आधार पर कुछ रियायतें दी गयी हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक सेबी और उसके द्वारा अधिसूचित शेयर, पूंजी और बांड बाजार एवं इससे जुड़े सेवाप्रदाता इस अवधि के दौरान काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद से शेयर बाजारों, निपटान निगमों, डिपॉजिटरी, म्यूचुअल फंड कंपनियों, परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों, शेयर ब्रोकरों, निपटान-डिपॉजिटरी से जुड़े कारोबारियों और शेयर हस्तांतरण एजेंटों को राहत दी गयी है।


इसके अलावा क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां, डिबेंचर न्यासी, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक, पोर्टफोलियो प्रबंधक, वैकल्पिक निवेश कोष और निवेश सलाहकार भी काम करते रहेंगे। बाजार नियामक सेबी ने कहा कि यह आदेश चार मई के बाद दो सप्ताह तक मान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed