फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   SEBI imposed penalty on Aurobindo Pharma & its promoters

अरविंदो फार्मा पर SEBI ने लगाया 22.7 करोड़ रुपये का जुर्माना, ये है पूरा मामला

Tue, 24 Sep 2019 12:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 24 Sep 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
SEBI imposed penalty on Aurobindo Pharma & its promoters
सेबी

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने भेदिया कारोबार नियमों के उल्लंघन के मामले में अरविंदो फार्मा, उसके प्रवर्तकों पीवी रामप्रसाद रेड्डी, उनकी पत्नी पी सुनीला रानी और अन्य संबद्ध इकाइयों पर कुल 22.7 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

जांच से सामने आया सच

नियामक ने जुलाई, 2008 से मार्च, 2009 के दौरान अरविंदो फार्मा के शेयरों में कारोबार की जांच की। जांच में पता चला कि प्रवर्तक इकाइयों ने कंपनी के फाइजर इंक के साथ लाइसेंसिंग और आपूर्ति करार से जुड़ी अप्रकाशित मूल्य संवेदनशील सूचना या यूपीएसआई के आधार पर अरविंदो फार्मा के शेयरों में कारोबार किया और गैरकानूनी मुनाफा कमाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नियामक ने कहा कि एपीएल के चेयरमैन एवं प्रवर्तक रामप्रसाद रेड्डी, उनकी पत्नी सुनीला रानी, एपीएल के प्रबंध निदेशक के भाई और प्रवर्तक कंबम पी रेड्डी, ट्राइडेंट केम्फर (एपीएल के प्रवर्तक समूह के साथ जुड़ी कंपनी), वेरिटाज हेल्थ केयर और टॉप क्लास कैपिटल मार्केट्स को एपीएल के साथ उनके जुड़ाव की वजह से ‘भेदिया’ माना गया है।

इतना लगा जुर्माना

पीवी रामप्रसाद रेड्डी पर सेबी ने पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। सुनीला रानी पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। कंबम पी रेड्डी पर 10 लाख का जुर्माना लगा है, ट्राइडेंट केम्फर पर सेबी ने छह करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है, वेरिटाज हेल्थ केयर पर 10 लाख रुपये का और टॉप क्लास कैपिटल मार्केट्स पर सेबी ने 7.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। अरविंदो फार्मा पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। 

कंपनी के शेयर में गिरावट

जुर्माने की खबर के बाद सोमवार को अरविंदो फार्मा लिमिटेड के शेयर में गिरावट आई। 599.80 के स्तर पर खुलने के बाद दोपहर 12 बजे के करीब कंपनी का शेयर 0.32 फीसदी यानी 1.95 अंक गिरा, जिसके बाद ये 615 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी दिन अरविंदो फार्मा का शेयर 616.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed