फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   SBI shares jump after strong Q3 results know here how much the price increased today

SBI Share Price: तीसरी तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद एसबीआई के शेयरों में उछाल, जानें कितनी बढ़ी कीमत

Mon, 07 Feb 2022 01:36 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 07 Feb 2022 01:36 PM IST
सार

SBI Shares Jump After Strong Q3 Results: भारतीय शेयर बाजार में जारी सामान्य कमजोरी को धता बताते हुए एसबीआई के शेयर ने जबरदस्त बढ़त दर्ज की है। सोमवार को कारोबार की शुरुआत 534 रुपये पर हुई, जो पिछले सत्र के 530.20 रुपये पर बंद हुआ था। बीएसई में दोपहर करीब 12.23 बजे एसबीआई का शेयर 2.41 फीसदी की तेजी के साथ 543 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन
SBI shares jump after strong Q3 results know here how much the price increased today
एसबीआई के शेयरों की कीमत बढ़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शेयर की कीमत सोमवार को तेजी से बढ़ी। गौरतलब है कि कंपनी ने सप्ताहांत में तीसरी तिमाही के परिणाम जारी करते हुए अपनी कमाई और लाभ में मजबूत वृद्धि की घोषणा की। सोमवार को एसबीआई के शेयर 534 रुपये पर खुले और दोपहर 12 बजे के कारोबार तक 549 रुपये के उच्च स्तर को छू लिया। 

विज्ञापन


एसबीआई के शेयर में तेज वृद्धि
भारतीय शेयर बाजार में जारी सामान्य कमजोरी को धता बताते हुए एसबीआई के शेयर ने जबरदस्त बढ़त दर्ज की है। सोमवार को कारोबार की शुरुआत 534 रुपये पर हुई, जो पिछले सत्र के 530.20 रुपये पर बंद हुआ था। बीएसई में दोपहर करीब 12.23 बजे एसबीआई का शेयर 2.41 फीसदी की तेजी के साथ 543 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले शेयर 549.05 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
विज्ञापन


शेयर बाजार में गिरावट के बाद भी फायदा
प्रमुख सूचकांकों में तेज गिरावट के बावजूद भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में तेजी आई है। गौरतलब है कि दोपहर 1 बजे तक बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क सेंसेक्स 848 अंक टूटकर 58 हजार के स्तर से नीचे आ चुका था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 238 अंक की गिरावट के साथ 17,277 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। तीसरी तिमाही के मुनाफे में मजबूत वृद्धि दर्ज करने के बाद एसबीआई के शेयर में तेजी आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


62 फीसदी शुद्ध् लाभ हुआ एसबीआई को
गौरतलब है कि देश के सबसे बड़े ऋणदाता ने शनिवार को पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में अपने तीसरी तिमाही के लाभ में 62.27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8,432 करोड़ रुपये की घोषणा की। यह एसबीआई का अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा है। 2021-22 की तीसरी तिमाही में बैंक का परिचालन लाभ सालाना आधार पर 6.86 प्रतिशत बढ़कर 18,522 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही में दर्ज 17,333 करोड़ रुपये था। इसके अलावा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एसबीआई की शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 6.48 फीसदी बढ़ी है।


इंडिगो के शैयरों में जबरदस्त उछाल
बाजार में कमजोरी के बीच लो कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो के शेयर में 10 फीसदी का ज्यादा का उछाल आया है। कारोबार के दौरान बीएसई पर इंडिगो का संचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड का शेयर 10.53 फीसदी चढ़कर 2182.15 रुपये पर पहुंच गया। बता दें कि अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 129 मुनाफा कमाया है। पिछले साल समान तिमाही में कंपनी को 650 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed