{"_id":"5d7f13ba8ebc3e015369ec4c","slug":"sbi-drops-ipo-plans-for-general-insurance-arm-sbi-card-listing-likely-in-q4","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI ने टाली साधारण बीमा कारोबार के आईपीओ की योजना","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
SBI ने टाली साधारण बीमा कारोबार के आईपीओ की योजना
Mon, 16 Sep 2019 10:16 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 16 Sep 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे बड़े ऋणदाता स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी साधारण बीमा इकाई को सूचीबद्ध कराने की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल अतिरिक्त पूंजी की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि उन्होंने कार्ड व्यवसाय के मार्च तिमाही में सूचीबद्ध होने की बात कही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निवेशकों की बैंक के कार्ड कारोबार में खासी दिलचस्पी दिख रही है और एसबीआई कार्ड मार्च तिमाही में शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो जाएगी। इससे पहले बैंक वित्त वर्ष 2021 में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का आईपीओ लाने की योजना बना रहा था। इसका आईपीओ लाने से संबंधित सवाल पर कुमार ने इनकार करते हुए कहा कि फिलहाल पूंजी की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
एसबीआई और इंश्योरेंस ऑस्ट्रेलिया ग्रुप के संयुक्त उपक्रम एसबीआई जनरल का मूल्य हाल में 12 हजार करोड़ रुपये आंका गया था। इसमें ऑस्ट्रेलियाई कंपनी की हिस्सेदारी 26 फीसदी है।
विज्ञापन
एसबीआई लाइफ की अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने पर कुमार ने कहा कि सेबी के नियमों के मुताबिक, बैंक को अतिरिक्त दो फीसदी हिस्सेदारी बेचने की जरूरत है, लेकिन इस पर अमल करने के लिए उसके पास अक्टूबर 2020 तक का समय है।
एसबीआई कार्ड के आईपीओ पर उन्होंने कहा कि निवेशकों के मिजाज को देखें तो वे कंपनी में निवेश को लेकर खासे उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी का आईपीओ चालू वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में आएगा और एसबीआई मूल्यांकन के आधार पर हिस्सेदारी बेचने पर फैसला करेगा।