फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   rupee opens near 74 mark, sensex down by 300 points

74 के करीब पहुंचा रुपया, 300 अंक टूटा सेंसेक्स, 10200 के स्तर पर निफ्टी

Mon, 08 Oct 2018 09:53 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
rupee opens near 74 mark, sensex down by 300 points

शेयर बाजार में सोमवार को भी गिरावट के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स जहां 300 अंक फिसल गया, वहीं निफ्टी फिर से 10200 के स्तर पर आ गया। रुपया भी डॉलर के मुकाबले 74 के करीब खुला।

विज्ञापन


हिंडाल्को, वेदांता, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस में बिकवाली से सेंसेक्स 179 प्वाइंट्स गिरकर 34,199 के स्तर पर लुढ़क गया। सेंसेक्स 343 अंक की कमजोरी के साथ 34033.67 के स्तर पर और निफ्टी 105 अंक की कमजोरी के साथ 10,208 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन


बैंकिग शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली, जिसके चलते बैंक निफ्टी  24,391.85 के आसपास नजर आ रहा है। पीएसयू बैंको में कुछ खरीदारी दिख रही है जिसके चलते निफ्टी की पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.17 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


73.95 पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 18 पैसे टूटकर 73.95 के स्तर पर खुला है। लेकिन खुलने के बाद रुपये में नीचे से 15 पैसे का सुधार देखने को मिल रहा है और फिलहाल रुपया 73.81 के आसपास नजर आ रहा। बता दें कि पिछले कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को रुपया 73.77 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed