फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   rupee on its lowest mark since august 2013, sensex trading flat

अगस्त 2013 के बाद रुपये में दिखी सबसे बड़ी गिरावट, सेंसेक्स- निफ्टी में सुस्ती का माहौल

Thu, 30 Aug 2018 10:23 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
rupee on its lowest mark since august 2013, sensex trading flat

रुपये में गुरुवार को अगस्त 2013 के बाद अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। रुपया शुरुआती कारोबार में 18 पैसे तक गिर कर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर खुला। रुपये में गिरावट का दौर आगे भी जारी रहेगा और डॉलर को मजबूती देता रहेगा। 

विज्ञापन


इस साल रुपया अबतक 10 फीसदी टूट चुका है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऑयल इम्पोर्टर्स और विदेशी बैंकों की तरफ से सरकारी बैंकों द्वारा बिक्री से रुपया गिर गया। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे घटकर 70.63 के स्तर पर खुला है।
विज्ञापन


बाजार खुलने के बाद रुपये ने 70.64 का अब तक का सबसे निचला स्तर छू लिया है। रुपये में कल भी कमजोरी आई थी और ये 70.59 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपए अबतक के सबसे निचले स्तर 70.81 के स्तर पर आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


71 के पार जा सकता है रुपया 

केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपया आज 70.34 से 71.15 की रेंज में ट्रेड कर सकता है। रुपये के लगातार कमजोर होने से सबसे ज्यादा असर पेट्रोल-डीजल के दामों पर पड़ेगा। कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों का भी असर देखने को मिला। देश में खाने-पीने की चीजों और दूसरे जरूरी सामानों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए डीजल का इस्तेमाल होता है। ऐसे में डीजल महंगा होते ही इन सारी जरूरी चीजों के दाम बढ़ेगा। 

सेंसेक्स का यह रहा हाल

सेंसेक्स 61 अंकों की गिरावट के साथ 38,662 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 24 अंक यानि 0.2 फीसदी गिरकर 11,668 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 11,670 के पास नजर आ रहा है जबकि सेंसेक्स 50 अंक गिरा है। 

हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी चढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी बढ़ा है।


दिग्गज शेयरों में एचपीसीएल, आईओसी, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, इंडियाबुल्स हाउसिंग, यस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति सुजुकी 1.8-0.6 फीसदी तक गिरे हैं। मिडकैप शेयरों में आरबीएल बैंक, एल्केम लैब, सीजी कंज्यूमर और एनएलसी इंडिया 1.4-0.9 फीसदी तक लुढ़के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed