फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   rupee on a historic low, sensex down by 100 points on monday 10 september

अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, सेंसेक्स 100 अंक लुढ़का

Mon, 10 Sep 2018 09:54 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
rupee on a historic low, sensex down by 100 points on monday 10 september

सोमवार को रुपये में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 45 पैसे की गिरकर 72.18 पर खुला। वहीं शेयर बाजार में भी गिरावट का दौर जारी रहा और सेंसेक्स 100 अंक लुढ़क कर कारोबार करते हुए देखा गया। 

विज्ञापन


रुपये में गिरावट की वजह

क्रूड ऑयल में तेजी से डॉलर में मजबूती और रुपए में दबाव देखने को मिला है। वहीं बीते दिनों में अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर, तुर्की और अर्जेंटीना में करेंसी संकट ने रुपये की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन

पिछले छह महीने में रुपया 9.5 फीसदी तक फिसल गया है। जबकि पिछले कारोबारी दिन रुपया 71.73 के स्तर पर बंद हुआ था। केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया अनुसार डॉलर के मुकाबले आज 71.56 से 72.34 की रेंज में ट्रेड कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निफ्टी भी 28 अंक टूटा 

सेंसेक्स 101 अंक की गिरावट के साथ 38,288 के स्तर पर और निफ्टी 28 अंक  गिरकर 11,562 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप शेयरों में भी हल्की दबाव नजर आ रहा है जबकि स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ी खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट नजर आ रहा है जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.1 फीसदी की मामूली गिरावट आई है। 


दिग्गज शेयरों में यस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडियाबुल्स हाउसिंग, पावर ग्रिड, हीरो मोटो, कोटक महिंद्रा बैंक और ओएनजीसी 2-1.25 फीसदी तक लुढ़के हैं। मिडकैप शेयरों में अदानी एंटरप्राइजेज, एलएंडटी फाइनेंस, हैवेल्स, चोलामंडलम और यूबीएल 2.5-1.25 फीसदी तक गिरे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्ट, ऑलसेक टेक, मोहोता इंडस्ट्रीज, मैक्नली भारत और प्रीमियर एक्सप्लोसिव 9.2-3.8 फीसदी तक टूटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed