फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   rupee hits a historic low against dollar, gold prices up by 200 rupees

ऐतिहासिक स्तर पर गिरा रुपया, कमजोरी से सोना 200 रुपये तेज

Mon, 10 Sep 2018 06:19 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
rupee hits a historic low against dollar, gold prices up by 200 rupees

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, डॉलर में मजबूती और देश के बढ़ते चालू खाता घाटा के बीच रुपये में डॉलर के मुकाबले सोमवार को फिर रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। रुपये ने डॉलर के मुकाबले 94 पैसे की गिरावट के साथ 72.67 का नया तल छू लिया। अंतरबैंक फॉरेक्स बाजार में शुक्रवार को रुपया 71.73 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


आरबीआई के शुक्रवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बढ़ते व्यापार घाटे के कारण देश का चालू खाता घाटा बढ़ा है। अप्रैल-जून तिमाही में चालू खाता घाटा 15.8 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 15 अरब डॉलर था।
विज्ञापन


मुद्रा बाजार के एक कारोबारी ने कहा कि घरेलू आर्थिक स्थिति, डॉलर में मजबूती और मुद्रा संकट की आशंका से रुपये में दबाव रहा। अमेरिका में अगस्त के बेहतर रोजगार आंकड़े और अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के गहराने की चिंता से शुरुआती एशियाई कारोबार में प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 देश विनिमय दर संकट की जद में : नोमुरा

सात देशों में मुद्रा विनिमय दर का संकट पैदा हो सकता है। यह बात नोमुरा के एक नए इंडेक्स ‘डैमोकल्स’ में कहा गया है। डैमोकल्स इंडेक्स में 30 उभरती बाजार वाली अर्थव्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया गया है। इसमें कहा गया है कि सात देशों के सामने विनिमय दर संकट का जोखिम है।

इन्हें 100 से अधिक अंक मिले हैं। ये हैं श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, पाकिस्तान, मिस्र, तुर्की और यूक्रेन। भारत को 25 अंक मिला है। 100 से अधिक अंक का मतलब है कि देश में अगले 12 महीने में जोखिम पैदा हो सकता है।

175 रुपये बढ़ा चांदी का दाम

विदेशों से सुस्त रुझान के बावजूद स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से हुई खरीद के कारण सोमवार को सराफा बाजार में सोने का भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 31,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। डॉलर के मुकाबले रुपये का भाव 72.67 रुपये प्रति डॉलर पहुंचने के कारण सोने का आयात महंगा हुआ है, जिससे सोने में यह तेजी आई है।


वहीं, औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से तेज लिवाली से चांदी का भाव 175 रुपये की बढ़त के साथ 37,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा। स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से गहनों की बढ़ती मांग के लिए की गई सोने की खरीदारी से सोने के भाव में तेजी आई है, लेकिन विदेशों से कमजोर रुझान ने इस तेजी को सीमित रखा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed