{"_id":"5bcea1fcbdec22699b148e08","slug":"rupee-further-slides-to-74-mark-sensex-down-by-150-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से 74 के करीब रुपया, 150 अंक टूटा सेंसेक्स","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
फिर से 74 के करीब रुपया, 150 अंक टूटा सेंसेक्स
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Oct 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को रुपया एक बार फिर से 74 के करीब पहुंच गया। वहीं शेयर बाजार में सेंसेक्स 150 अंकों से ज्यादा गिर गया। निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली। बैंकिंग, रियल्टी, मेटल, फार्मा, मीडिया, आईटी, एफएमसीजी, ऑटो, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में दबाव नजर आ रहा है।
विज्ञापन
सेंसेक्स 172 अंक की गिरावट के साथ 33,962 के स्तर पर और निफ्टी 79 अंक गिरकर 10,166 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दिग्गज शेयरों में एशियन पेंट्स, एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईओसी, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एचयूएल 5.6-1.2 फीसदी तक गिरे हैं।
विज्ञापन
मिडकैप शेयरों में एनएलसी इंडिया, कंसाई नेरोलैक, बर्जर पेंट्स, एलएंडटी इंफोटेक और आईआईएफएल 7.3-3.3 फीसदी तक लुढ़के हैं। स्मॉलकैप शेयरों में भंसाली इंजीनियरिंग, दिलीप बिल्डकॉन, सियाराम सिल्क, डेक्कन सीमेंट और इंडियाबुल्स वेंचर्स 8.25-5 फीसदी तक टूटे हैं।
विज्ञापन
73.70 पर खुला रुपया
मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया एक बार फिर से 74 के करीब पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार के स्तर से 14 पैसे टूटकर 73.70 पर खुला। सोमवार को रुपया 73.56 के स्तर पर बंद हुआ था।