फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   rupee first time crosses 73 mark against us dollar

रसातल में रुपयाः पहली बार 73 के पार, जितना भी कमाएंगे कम पड़ेगा

Wed, 03 Oct 2018 09:39 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
rupee first time crosses 73 mark against us dollar

बुधवार को पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73 के पार चला गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे की गिरावट के साथ 73.24 के स्तर पर खुला है, जो रुपया का सबसे निचला स्तर है।  वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार में भी ये ही हाल देखने को मिला। सेंसेक्स 184 अंक टूट गया। निफ्टी में 65 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। 

विज्ञापन


और बढ़ेगी महंगाई

रुपये के 73 का स्तर पार करने के बाद अब महंगाई और बढ़ेगी।  कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने, ट्रेड वार, चालू खाता घाटा बढ़ने की आशंका, डॉलर में मजबूती, घरेलू स्तर पर निर्यात घटने और राजनीतिक अस्थिरता जैसे फैक्टर्स की वजह से रुपये पर लगातार दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन


केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। कच्चा तेल 85 डॉलर के पार चला गया है। आने वाले दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपया 75 डॉलर का स्तर छू सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ गया घर का बजट

डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी और कच्चा तेल महंगा होने से घर के बजट में 10 से 15 फीसदी तक बढ़ोतरी हो गई है। पेट्रोलियम पदार्थों खासकर डीजल के मूल्य में बढ़ोतरी का असर दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर दिखना शुरू हो गया है। इसकी वजह से आलू-प्याज और हरी सब्जियों की कीमत में 30 फीसदी तक का इजाफा हो चुका है, वहीं डबल रोटी व अंडा जैसी दैनिक उपयोग की चीजें भी महंगी हो गई हैं। 
  
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत काम करने वाले पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) के मुताबिक, बीते जुलाई महीने में इंडिया बास्केट क्रूड की औसत कीमत 73.73 डॉलर प्रति बैरल थी, जबकि उस समय डॉलर के मुकाबले रुपया 67.68 के स्तर पर था।

माल ढुलाई पर खर्च बढ़ा

rupee first time crosses 73 mark against us dollar

इंडियन फाउंडेशन ऑफ ट्रांसपोर्ट रिसर्च एंड ट्रेनिंग (आईएफटीआरटी) के सीनियर फेलो एसपी सिंह का कहना है कि सिर्फ बीते अगस्त में ही दिल्ली में डीजल की कीमत में प्रति लीटर 2.39 रुपये, जबकि पेट्रोल की कीमत में 2.21 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

इस महीने सात दिनों में ही डीजल 1.65 रुपये प्रति लीटर, जबकि पेट्रोल 1.31 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके कारण माल ढुलाई पर खर्च चार से पांच फीसदी बढ़ गया है, जिससे आलू-प्याज से लेकर तमाम फल-सब्जियों का ढुलाई खर्च तो बढ़ा ही है, उद्योग जगत की परिवहन लागत भी बढ़ी है। 

बिगड़ा घरेलू बजट

बीते एक पखवाडे़ में गृहस्थी चलाना 30 फीसदी तक महंगा हो गया है। दिल्ली के उपनगरीय इलाकों में पिछले पखवाडे़ पहाड़ी आलू 20 रुपये किलो मिल रहा था, जो बढ़कर अब 25 रुपये हो गया है। नासिक वाला प्याज 20 रुपये किलो बिक रहा था, जो अब 25 रुपये किलो हो गया है।

इसी तरह भिंडी व कद्दू की कीमत भी पांच से 10 रुपये प्रति किलो बढ़ गई है। यही नहीं, चावल-दाल भी 10 रुपये किलो तक महंगे हो गए हैं। डबल रोटी के 700 ग्राम वाले लोफ की कीमत 35 से बढ़कर 40 रुपये हो गई है, तो अंडे की कीमत 50 रुपये दर्जन से बढ़कर 55 रुपये दर्जन हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed