फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Rupee falls 8 paise to hit all-time low of 84.50 against US dollar

Rupees All Time Low: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, 8 पैसे गिरकर 84.50 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा

Thu, 21 Nov 2024 05:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 21 Nov 2024 05:32 PM IST
सार

Rupees All Time Low: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.41 पर खुला और इंट्रा-डे के दौरान डॉलर के मुकाबले 84.51 के अब तक के सबसे निचले स्तर को छू गया। सत्र के अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया 84.50 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Rupee falls 8 paise to hit all-time low of 84.50 against US dollar
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के बीच घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे टूटकर 84.50 (अनंतिम) के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की अपील के कारण अमेरिकी मुद्रा मजबूत हुई, जबकि विदेशी फंडों के निरंतर बहिर्गमन ने भी घरेलू इकाई पर दबाव डाला।

विज्ञापन


अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.41 पर खुला और इंट्रा-डे के दौरान डॉलर के मुकाबले 84.51 के अब तक के सबसे निचले स्तर को छू गया। सत्र के अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया 84.50 (अनंतिम) पर बंद हुआ। इस तरह, रुपया 14 नवंबर को दर्ज किए गए 84.46 के अपने पिछले सर्वकालिक निम्नतम बंद स्तर को पार कर गया। मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.42 पर स्थिर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed