फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   rupee crosses 73 dollar mark for first time

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 743 अंक टूटा, रुपया पहली बार 73.50 के पार

Thu, 04 Oct 2018 09:52 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Oct 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
rupee crosses 73 dollar mark for first time
Rupee Vs Dollar

गुरुवार को भी शेयर बाजार और करेंसी मार्केट में गिरावट का दौर देखने को मिला। सेंसेक्स 743 अंक टूटा तो वहीं रुपया भी 73.50 के पार चला गया। सेंसेक्स 679.61 प्वाइंट्स गिरकर 35,278.02 के स्तर पर फिसल गया है। वहीं निफ्टी 216.35 प्वाइंट्स टूटकर 10,641.90 के स्तर पर आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली है। निफ्टी पर सभी 11 इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहा है। आईटी, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी इंडेक्स में भी तेज गिरावट है। 

विज्ञापन


1 डॉलर की कीमत 73.5 रुपये के पार निकल गई है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की कमजोरी के साथ 73.60 के स्तर पर खुला है, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। वहीं खुलने के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 73.70 तक टूट गया। कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 73.34 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आयशर मोटर्स, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, हीरो मोटो, एचडीएफसी और टीसीएस 4.6-2.2 फीसदी तक टूटे हैं। मिडकैप शेयरों में गृह फाइनेंस, सीजी कंज्यूमर, एमआरपीएल, इमामी और जीई टीएंडडी 3.7-3.1 फीसदी तक कमजोर हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में आशापुरा इंटीमेंट, कावेरी सीड, इक्रा, बन्नामारिम्मन और अरिहंत सुपर 10-6.6 फीसदी तक गिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ेगा इन पर असर

डॉलर के मुकाबले रुपये के 70 के स्तर पार पहुंचने का असर कच्चे तेल के आयात पर हो सकता है। आयात महंगा होगा तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा सकती हैं। देश में खाने-पीने की चीजों और दूसरे जरूरी सामानों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए डीजल का इस्तेमाल होता है। ऐसे में डीजल महंगा होते ही इन सारी जरूरी चीजों के दाम बढ़ेगा। साबुन, शैंपू, पेंट इंडस्ट्री की लागत बढ़ेगी, जिससे ये प्रोडेक्ट भी महंगे हो सकते हैं।

सोना के दाम में नोटबंदी के बाद सबसे अधिक बढ़ोतरी 

rupee crosses 73 dollar mark for first time

वैश्विक कीमतों में तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 73 के पार जाने से घरेलू बाजार में सोने-चांदी में बड़ी तेजी देखने को मिली। सोने की कीमत 555 रुपए बढ़कर 32,030 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। सोने में नोटबंदी के बाद यह सबसे बड़ी तेजी है।

नोटबंदी की घोषणा 8 नवंबर 2016 की रात की गई थी। अगले दिन सोना 900 रुपए महंगा हुआ था। इस साल 15 जून के बाद यह पहला मौका है जब सोने की कीमत 32,000 रुपए के ऊपर गई है। 14 अगस्त को यह 30,630 रुपए के निचले स्तर पर थी। इसके बाद दाम में 4.5% बढ़ोतरी हुई है। 

जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल के मुताबिक अमेरिका-कनाडा के बीच नई ट्रेड डील से सोने-चांदी की वैश्विक कीमतों में 1.5% तेजी आई। इसका असर घरेलू बाजार में भी दिखा। हालांकि श्राद्ध पक्ष के कारण घरेलू बाजार में सोने की मांग 30 से 40% कम है।

लेकिन डॉलर की मजबूती से आयात महंगा होने और वैश्विक कीमतों में तेजी के कारण सोना महंगा हुआ। इस साल अब तक रुपया 13% कमजोर हो चुका है, घरेलू बाजार में सोने की कीमत में डेढ़ महीने में 4.5% वृद्धि हुई है 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed