फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   rupee at a 16 month low, sensex down by 200 points on 16 may

16 माह के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट

Wed, 16 May 2018 09:57 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 May 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
rupee at a 16 month low, sensex down by 200 points on 16 may
शेयर मार्केट

ग्लोबल मार्केट से मिले खराब संकेत और कर्नाटक चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनने में आ रही परेशानी के चलते शेयर बाजार में 200 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ खुला। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया भी 16 माह के सबसे निचले स्तर पर खुला। कर्नाटक चुनाव में भाजपा 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी तो बन गई है, लेकिन सत्ता की चाबी उससे दूर है। कांग्रेस ने जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 92 अंक की गिरावट के साथ 35,452 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 50 अंक गिरकर 10,752 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट बढ़ गई है। सेंसेक्स 150 अंकों से ज्यादा टूट गया है, जबकि निफ्टी 10750 के नीचे फिसल गया है। सेंसेक्स 167 अंक की गिरावट के साथ 35,377 के स्तर पर और निफ्टी 53 अंक टूटकर 10,749 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन


बैंकिंग, एफएमसीजी, फार्मा और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली का दबाव सबसे ज्यादा नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 26,281 के स्तर पर आ गया है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव दिख रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी लुढ़का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपया 67 के पार
रुपये ने कमजोरी के साथ शुरुआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की गिरावट के साथ 68.14 के स्तर पर खुला है। वहीं, मंगलवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 68.07 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed