{"_id":"5f58acbad05a9d619242fb58","slug":"root-mobile-ipo-listing-can-become-good-opportunity-for-investors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लिस्टिंग में कमाई करने वाले निवेशकों के लिए रूट मोबाइल का आईपीओ बन सकता है सुनहरा मौका","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
लिस्टिंग में कमाई करने वाले निवेशकों के लिए रूट मोबाइल का आईपीओ बन सकता है सुनहरा मौका
Wed, 09 Sep 2020 03:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 09 Sep 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
स्टॉक मार्केट में आईपीओ के आने से फिर हलचल आ गई है। अगर आप लिस्टिंग में पैसा कमाना चाहते हैं तो आईपीओ का आना आपके लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकता है। बता दें कि हाल ही में हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज का आईपीओ निवेशकों के लिए खोला गया है। अब क्लाउड कम्युनिकेशन सेवा देने वाली रूट मोबाइल कंपनी का आईपीओ भी खुल रहा है। खास बात यहां यह है कि आईपीओ के जरिए करीब 600 करोड़ रुपये का फंड जुटाने का रूट मोबाइल ने लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
Trending Videos
कम से कम कितना निवेश कर सकते हैं?
आईपीओ के लिए रूट मोबाइल की तरफ से 345-350 रुपए प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया गया है। 240 करोड़ रुपये के नए शेयर आईपीओ के तहत जारी किए जाएंगे। इस आईपीओ के एक शेयर की कीमत 345-350 रुपये है। आईपीयो का लॉट साइट 40 शेयरों का है। यानी एक निवेशक को इसके लिए कम से कम 14,000 रुपये का निवेश करना होगा। बता दें कि आज से 11 सितंबर तक के लिए रूट मोबाइल का आईपीओ खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर की हिस्सेदारी
- रूट मोबाइल के प्रवर्तक राजदीप कुमार गुप्ता और संदीप कुमार गुप्ता अपनी हिस्सेदारी से 360 करोड़ रुपये की बिक्री करेंगे।
- संस्थागत निवेशकों के लिए आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा सुरक्षित रखा गया है।
- एंकर निवेशकों के लिए के लिए इस 50 फीसदी हिस्से का 60 फीसदी हिस्सा सुरक्षित रखा गया है।
- रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी शेयर सुरक्षित रखे गए हैं।
- 15 फीसदी शेयर गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।