फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   RIL becomes first Indian company to hit Rs 10 lakh crore market cap

10 लाख करोड़ के बाजार पूंजीकरण वाली देश की पहली कंपनी बनी रिलायंस इंडस्ट्रीज

Thu, 28 Nov 2019 11:07 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 28 Nov 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
RIL becomes first Indian company to hit Rs 10 lakh crore market cap

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नया मुकाम हासिल किया है। गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ के पार चला गया है। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली यह भारत की पहली कंपनी बन गई है। पिछले हफ्ते कंपनी का बाजार पूंजीकरण 9.50 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर चला गया था। 

विज्ञापन

आरआईएल के शेयर में आया उछाल

गुरुवार सुबह करीब 10:35 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1575.66 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसमें 5.80 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त आई। पिछले कारोबारी दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,569.85 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 1,572.65 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर टीसीएस 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर सबसे अधिक है। टीसीएस की बाजार हैसियत 7.81 लाख करोड़ है। 

18 अक्तूबर को कंपनी ने नौ लाख करोड़ के मार्केट कैप को छुआ था। इस तरह करीब एक महीने में रिलायंस ने अपने बाजार पूंजीकरण में एक लाख करोड़ का इजाफा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वहीं पिछले साल अगस्त में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिकॉर्ड बनाया था जब कंपनी का बाजार पूंजीकरण पहली बार आठ लाख करोड़ के पार गया था। 


पिछले 33 महीने में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण छह लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। 
 
समय बाजार पूंजीकरण (रुपये में)
फरवरी 2017 चार लाख करोड़
जुलाई 2017 पांच लाख करोड़
अक्तूबर 2017 छह लाख करोड़
जुलाई 2018 सात लाख करोड़
अगस्त 2018 आठ लाख करोड़
अक्तूबर 2019 नौ लाख करोड़
नवंबर 2019 10 लाख करोड़

ये हैं बाजार पूंजीकरण के लिहाज से भारत की शीर्ष 10 कंपनियां 

स्थान कंपनी बाजार पूंजीकरण (रुपये में)
1. रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 लाख करोड़
2. टीसीएस 7.81 लाख करोड़
3. एचडीएफसी बैंक 6.96 लाख करोड़
4. हिंदुस्तान यूनिलीवर 4.50 लाख करोड़
5. एचडीएफसी चार लाख करोड़
6. आईसीआईसीआई बैंक 3.33 लाख करोड़
7. भारतीय स्टेट बैंक 3.10 लाख करोड़
8. कोटक महिंद्रा बैंक 3.08 लाख करोड़
9. आईटीसी 3.03 लाख करोड़
10. इंफोसिस 2.95 लाख करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed