{"_id":"570d7ec64f1c1b03134a6b14","slug":"retail-inflation-fell-below-5-per-cent","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के लिए राहत, 5 फीसदी से नीचे आई खुदरा महंगाई दर ","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
लोगों के लिए राहत, 5 फीसदी से नीचे आई खुदरा महंगाई दर
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Apr 2016 04:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदरा महंगाई दर लोगों के लिए राहत लेकर आई है। मार्च महीने की खुदरा महंगाई दर में इस साल फरवरी के मुकाबले कमी आई है। मार्च महीने में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में फरवरी के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
इस साल मार्च की खुदरा महंगाई दर 4.83 फीसदी तो खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 5.21 फीसदी रही। वहीं इस साल फरवरी में खुदरा महंगाई दर 5.26 फीसदी तो खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 5.30 फीसदी थी। पिछले साल मार्च में खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई दर 6.14 फीसदी थी।
विज्ञापन
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल मार्च में पिछले साल मार्च के मुकाबले सबसे अधिक दाल व दाल उत्पाद की खुदरा कीमतों में 34.15 फीसदी की बढ़ोतरी रही। इस अवधि में अंडे के खुदरा दाम में 6.68 फीसदी, मांस व मछली में 7.74 फीसदी, चीनी में 3.92 फीसदी तो सब्जी के दाम में मात्र 0.54 फीसदी की बढ़ोतरी रही। वहीं फल के दाम में 1.10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
गैर खाद्य पदार्थों की श्रेणी में कपड़ों के दाम में 5.63 फीसदी, फुटवियर में 4.73 फीसदी, फ्यूल व लाइट के दाम में 3.38 फीसदी शिक्षा में 5.66 फीसदी तो मनोरंजन के दाम 4.68 फीसदी का इजाफा रहा।
इस दौरान ट्रांसपोर्ट के दामों में मात्र 0.91 फीसदी की बढ़ोतरी रही। आंकड़ों के मुताबिक मार्च महीने में शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीण इलाके में खुदरा महंगाई दर अधिक रही। मार्च में ग्रामीण इलाके की खुदरा महंगाई दर 5.70 फीसदी रही तो शहरी क्षेत्र के लिए यह दर 3.95 फीसदी थी।