फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Reliance JIO may Buy major stake in Zee Tv group companies

जीटीवी समूह को डूबने से बचाने के लिए आगे आएगा जियो, खरीद सकता है बड़ी हिस्सेदारी

Mon, 28 Jan 2019 12:50 PM IST
shubham बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Mon, 28 Jan 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
Reliance JIO may Buy major stake in Zee Tv group companies

1992 में शुरू हुए जीटीवी समूह को डूबने से बचाने के लिए मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो आगे आ सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जियो ऐसेल समूह की आधे से ज्यादा हिस्सेदारी खरीद सकता है। 

विज्ञापन

तीन महीने का समय

जी ग्रुप के मालिक सुभाष चंद्रा के पास फिलहाल 3 महीने का समय है, जिसके दौरान वो अपनी हिस्सेदारी को बेच सकते हैं। जी ग्रुप की हिस्सेदारी खरीदने के लिए अमेजन, एप्पल, टेनसेंट और अलीबाबा के अलावा एटीएंडटी, सिंगटेल, कोमकास्ट व सोनी पिक्चर्स नेटवर्क भी रूचि दिखा रहे हैं। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड के प्रमोटर्स अपनी 50 फीसदी हिस्सेदारी को बेचने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

1992 में शुरू हुआ था सफर

राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा ने 1992 में जीटीवी की शुरुआत की थी। तब यह भारत का पहला स्वदेशी निजी सैटेलाइट चैनल था। इसके बाद जी ग्रुप के आज 55 से अधिक राष्ट्रीय व विभिन्न भाषाओं के चैनल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डिश टीवी के शेयरों में 3 फीसदी की गिरावट

 जी समूह की डीटीएच कंपनी डिश टीवी के शेयरों में सोमवार को 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई। वहीं जी एंटरटेनमेंट का शेयर भी काफी गिर गया है। हालांकि निवेशकों ने कंपनी को भरोसा दिया है कि वो इसको दिवालिया घोषित नहीं करेंगे।


एस्सेल समूह ने रविवार को कहा कि आर्थिक संकट का सामना कर रहे समूह के प्रवर्तकों पर जिन कर्जदाताओं का 13 हजार करोड़ रुपये बकाया है, वे कंपनी के शेयर गिरवी रखकर लिये गये कर्ज को डिफॉल्ट घोषित नहीं करेंगे। 

दो दिन पहले ही कंपनी के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने खुलासा किया था कि वह वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने शेयर के दामों पर असर के लिए ‘नकारात्मक ताकतों’ को जिम्मेदार ठहराया था। एस्सेल समूह के अधिकारियों की रविवार को म्यूचुअल फंड तथा गैर-बैंकिंग कर्जदाताओं के साथ बैठक हुई जिसमें सहमति बनी कि कर्ज को डिफॉल्ट घोषित नहीं किया जाएगा। 

Reliance JIO may Buy major stake in Zee Tv group companies

6000 करोड़ से ज्यादा की देनदारी

देश की 11 म्यूचुअल फंड कंपनियों जैसे कि एचडीएफसी, आदित्य बिड़ला सन लाइफ और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल की समूह पर 6600 करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारी है। इसके अलावा कई एनबीएफसी कंपनियों का पैसा भी जी समूह में लगा हुआ है। ईसीएल फाइनेंस और आईआईएफएल वेल्थ फाइनेंस के पास डिश टीवी के करीब 2.43 करोड़ शेयर हैं।   

सूत्रों ने कहा कि आदित्य बिड़ला एमएफ ने सबसे ज्यादा 1,500 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उपरोक्त फंड हाउस का भी इसमें 500-500 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश है। बीएसई की वेबसाइट के मुताबिक, जी एंटरटेनमेंट का 7,580 करोड़ रुपये का शेयर गिरवी रखा गया है।

यह प्रवर्तकों की हिस्सेदारी की कीमत का करीब 60 फीसदी है। एक्सचेंज के आंकड़ों से पता चलता है कि शेयर कीमत में 32 फीसदी की गिरावट से शुक्रवार को नए शेयर गिरवी रखने पड़े। समूह की अन्य कंपनियों डिश टीवी इंडिया, जी मीडिया और जी लर्न की भी ज्यादा प्रवर्तक हिस्सेदारी एमएफ या एनबीएफसी के पास गिरवी है। इन कंपनियों के शेयर में शुक्रवार के कारोबार में 10 फीसदी से लेकर 33 फीसदी तक की गिरावट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed