फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Reliance Industries Rating Upgraded by Fitch share price increased

फिच ने रिलायंस की रेटिंग को किया उन्नत, कंपनी के शेयर में उछाल

Fri, 26 Jun 2020 04:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 26 Jun 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Reliance Industries Rating Upgraded by Fitch share price increased
रिलायंस - फोटो : सोशल मीडिया

फिच रेटिंग्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रेटिंग को 'बीबीबी' से उन्नत करते हुए इसे 'बीबीबी प्लस' कर दिया है। दूरसंचार कंपनी जियो में 25 फीसदी की हिस्सेदारी बिक्री और राइट्स इश्यू से 53,124 करोड़ रुपये जुटाने के बाद कंपनी के वित्तीय प्रोफाइल में सुधार हुआ है। इसलिए एजेंसी ने रेटिंग को उन्नत किया। 

विज्ञापन


स्थिर है परिदृश्य 
इस संदर्भ में रेटिंग एजेंसी ने कहा कि, 'फिच रेटिंग्स ने भारत स्थित आरआईएल की दीर्घकालिक स्थानीय-मुद्रा जारीकर्ता डिफॉल्ट रेटिंग (आईडीआर) को 'बीबीबी' से उन्नत करते हुए 'बीबीबी प्लस' कर दिया है। परिदृश्य स्थिर है।' 
विज्ञापन


ठीक उसी समय, एजेंसी ने आरआईएल के दीर्घकालिक विदेशी मुद्रा आईडीआर को स्थिर परिदृष्य के साथ 'बीबीबी नकारात्मक' होने की पुष्टि की। 'बीबीबी' रेटिंग दर्शाती है कि मौजूदा समय में चूक होने का जोखिम काफी कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के शेयर में तेजी
इसके बाद आज रिलायंस के शेयर में जोरदार उछाल आया। 32.10 अंक (1.87 फीसदी) की तेजी के साथ यह 1750 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि शुरुआती कारोबार में यह 1728.80 के स्तर पर खुला था। पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को यह 1717.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

बनी 150 अरब डॉलर की बाजार हैसियत वाली पहली भारतीय कंपनी
मालूम हो कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड सोमवार को शेयर बाजार में तेजी होने पर 150 अरब डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाले पहली भारतीय कंपनी बन गई थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सोमवार को कारोबार की शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 28,248.97 करोड़ रुपये बढ़कर 11,43,667 करोड़ रुपये (150 अरब डालर) पर पहुंच गया था। पिछले सप्ताह ही कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,08,213.62 करोड़ रुपये बढ़ा था।


इस साल 19 फीसदी से अधिक चढ़ चुका है शेयर
मुकेश अंबानी ने कहा कि राइट्स इश्यू के जरिए और प्रमुख वैश्विक निवेशकों को आंशिक हिस्सेदारी की बिक्री कर कंपनी ने पिछले दो माह के दौरान 1.69 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिसके बाद कंपनी शुद्ध रूप से कर्ज मुक्त हो गई। कंपनी ने एक चौथाई से भी कम हिस्सेदारी विभिन्न वैश्विक निवेशकों को बेचकर 1.15 लाख करोड़ रुपये और राइट्स इश्यू के जरिए 53,124.20 करोड़ रुपये जुटाकर कुल 1.69 लाख करोड़ रुपये की पूंजी जुटा ली है। कंपनी का शेयर इस साल अब तक 19 फीसदी से अधिक चढ़ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed