फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Reliance Industries on top in market capitalization during last week TCS under loss

बीते सप्ताह बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर रिलायंस, टीसीएस को सर्वाधिक नुकसान

Sun, 24 Nov 2019 12:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 24 Nov 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
Reliance Industries on top in market capitalization during last week TCS under loss

बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) 76,164.3 करोड़ रुपये कम हो गया। इनमें से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन

इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण

  • टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 39,118.6 करोड़ रुपये कम होकर 7,76,950.02 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,410.2 करोड़ रुपये गिरकर 2,99,602.51 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 7,174.59 करोड़ रुपये कम होकर 2,95,174.92 करोड़ रुपये पर आ गया। 
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) की बाजार हैसियत 7,154.7 करोड़ रुपये कम होकर 4,38,201.26 करोड़ रुपये रही। 
  • विज्ञापन
  • वहीं एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,033.72 करोड़ रुपये लुढ़ककर 6,92,671.21 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • आईटीसी की बात करें, तो इसके बाजार पूंजीकरण में 3,686.3 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 3,04,304.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • साथ ही आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,586.19 करोड़ रुपये कम होकर 3,21,139.67 करोड़ रुपये रह गया।

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

  • मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 48,874.91 करोड़ रुपये मजबूत होकर 9,80,287.54 करोड़ रुपये पहुंच गया।
  • भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 6,381.1 करोड़ रुपये चढ़कर 2,93,753.59 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • वहीं एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 2,098.74 करोड़ रुपये बढ़कर 3,86,298.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

 

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां 

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. हिंदुस्तान यूनिलीवर
5. एचडीएफसी
6. आईसीआईसीआई बैंक
7. आईटीसी 
8. कोटक महिंद्रा बैंक
9. इंफोसिस 
10. भारतीय स्टेट बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed