फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Reliance Facebook deal Mukesh Ambani eyeing on $ 700 billion business

रिलायंस-फेसबुक डील : 700 अरब डॉलर के कारोबार पर अंबानी की नजर

Thu, 23 Apr 2020 05:57 AM IST
संदीप भट्ट बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 23 Apr 2020 05:57 AM IST
सार

  • रिलायंस-फेसबुक डील : भारतीय किराना स्टोर पर दोनों कंपनियों की निगाह
  • 80 फीसदी हिस्सेदारी है किराना स्टोर्स की भारतीय खुदरा बाजार में
  • जियो प्लेटफॉर्म का मूल्यांकन करीब 4.75 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।
  • इस डील से जियो पर करीब 400 करोड़ डॉलर का कर्ज घटेगा।
  • अब जियो और फेसबुक की इस डील से एयरटेल-गूगल को टक्कर मिलेगी।

विज्ञापन
Reliance Facebook deal Mukesh Ambani eyeing on $ 700 billion business
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी

विस्तार

फेसबुक के साथ टेक क्षेत्र की सबसे बड़ी डील करने के पीछे रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी का मकसद 700 अरब डॉलर के असंगठित खुदरा क्षेत्र पर काबिज होना है। इस डील के जरिए रिलायंस और फेसबुक गली-मोहल्लों में स्थापित किराना स्टोर्स से ग्राहकों तक संपर्क बनाएंगे।

विज्ञापन


क्षेत्र का जानकारों का कहना है कि ग्राहक फेसबुक और वॉट्सएप के जरिए रिलायंस जियो मार्ट्स पर खरीदारी करेंगे। रिलायंस ने स्पष्ट कहा कि उनकी निगाह 6 करोड़ एमएसएमई, 12 करोड़ किसानों, 3 करोड़ छोटे दुकानदारों और लाखों लघु एवं मध्यम कंपनियों पर है, जो असंगठित क्षेत्र से जुड़े हैं। दोनों कंपनियों के लिए यह डील इसलिए भी बड़ा मौका है क्योंकि देश के खुदरा उद्योग में किराना स्टोर्स की भागीदारी 80 फीसदी है।
विज्ञापन


अंबानी ने पिछले साल सालाना आम बैठक में कहा था कि न्यू कॉमर्स भारत में 700 अरब डॉलर के कारोबारी अवसर पैदा करता है। रिलायंस रिटेल भारत का सबसे बड़ा खुदरा प्लेटफॉर्म है, जहां सभी तरह की उपभोक्ता वस्तुओं का भंडार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हैं डील के कारोबारी मायने...

  • जियो प्लेटफॉर्म का मूल्यांकन करीब 4.75 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।
  • इस डील से जियो पर करीब 400 करोड़ डॉलर का कर्ज घटेगा।
  • टेक इंडस्ट्री, टेलीकॉम बिजनेस और सोशल मीडिया प्लेटफॉम बिजनेस के लिए कारोबार के बड़े मौके पैदा होंगे।
  • एयरटेल और गूगल क्लाउड के बीच इस साल पार्टनरशिप हुई थी, जो छोटे और मझोले कारोबारियों को जी-सूट मुहैया कराने के लिए थी।
  • अब जियो और फेसबुक की इस डील से एयरटेल-गूगल को टक्कर मिलेगी।

 

भारत में कितने हैं ग्राहक...

  • 40 करोड़ वॉट्सअप
  • 38.8 करोड़ जियो
  • 25 करोड़ फेसबुक

भारत के लिए बेहतर...

शाबाश मुकेश अंबानी। जियो और फेसबुक की डील सिर्फ इन दो कंपनियों के लिए नहीं बल्कि पूरी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर है। यह कोरोना संकट के बाद कारोबार के लिहाज से भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति को भी दर्शाता है।-आनंद महिंद्रा, चेयरमैन, महिंद्रा समूह

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed