फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   price of pulse in this year will be near about 200 rupees

इस साल भी रुलाएगी दाल, 200 रुपए तक रहेगी कीमत

Sat, 16 Apr 2016 05:28 AM IST
राजीव कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Apr 2016 05:28 AM IST
सार

  • उड़द दाल की खुदरा कीमत हो सकती है 250 रुपये प्रति किलो 
  • दाल की कीमतों में अभी और तेजी की आशंका
  • स्टॉक करने पर जेल जाने के डर से व्यापारियों के पास दाल के स्टॉक नहीं

विज्ञापन
price of pulse in this year will be near about 200 rupees

विस्तार

पिछले साल की तरह इस साल भी दालों के लिए आपको 200 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक की कीमत चुकानी पड़ सकती है। दाल के भाव में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और कारोबारियों के पास दालों के स्टॉक नहीं होने की वजह से दाल के दाम में अभी 20-25 फीसदी और तेजी आ सकती है। दाल के उत्पादन में भी उम्मीद के मुताबिक बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं स्टॉक रखने पर भारी जुर्माने व जेल जाने के डर से दाल आयातकों ने दाल का आयात भी पिछले साल के मुकाबले कम किया।

विज्ञापन


भारत में लगभग 185 लाख टन दाल का उत्पादन होता है जबकि घरेलू खपत 220 लाख टन के आसपास है। हर साल भारत को लगभग 35-37 लाख टन दाल का आयात करना पड़ता है। दाल के थोक कारोबारियों के मुताबिक सभी दालों में तेजी का रुख है। अरहर दाल के थोक भाव अभी 145-150 रुपये प्रति किलोग्राम तक चल रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं उड़द दाल के थोक दाम 175 रुपये प्रति किलोग्राम, मसूर दाल के थोक दाम 80 रुपये प्रति किलोग्राम तो चना दाल के थोक भाव 57 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गए हैं। चना दाल का यह रिकार्ड भाव है। उड़द दाल के खुदरा भाव 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक जाने की आशंका है

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों के पास दाल के स्टॉक नहीं

price of pulse in this year will be near about 200 rupees
दिल्ली दाल-दलहन मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान अशोक गुप्ता कहते हैं, दाल के दाम पिछले साल साल के रिकार्ड को तोड़ दे तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं क्योंकि कारोबारियों ने छापेमारी के डर के दाल का कोई स्टॉक नहीं रखा। पिछले साल दाल आयातक व थोक कारोबारियों पर हुई कार्रवाई से सभी में डर व्याप्त हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले साल तक अप्रैल महीने में दिल्ली में 25 लाख बोरी दाल का स्टॉक होता था जो अभी 10 लाख बोरी भी नहीं है। 

दाल आयातक संजीव बंसल केमुताबिक पिछले साल दाल की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक होने केबाद आयातकों के यहां भी छापेमारी की कार्रवाई की गई। इसलिए डर से इस बार आयातकों ने सीमित मात्रा में दाल का आयात किया।

दाल कारोबारियों ने बताया कि मार्च महीने में चने की नई फसल आती है और इस दौरान चने की दाल में नरमी का रुख होता है, लेकिन अभी चने की दाल की थोक कीमत 57 रुपये प्रति किलोग्राम तक है। कारोबारियों के मुताबिक पिछले साल सरकार ने दाल का बफर स्टॉक बनाने की बात की थी ताकि कीमत पर नियंत्रण रखा जा सके, लेकिन सरकार के बफर स्टॉक से अब तक दाल की आपूर्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed