पेट्रोलियम मंत्री बोले-भूसे से पेट्रोल बनाएगी केंद्र सरकार, सस्ता होगा पेट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार भूसे से पेट्रोल बनाने की तैयारी कर रही है। इससे जहां पेट्रोल सस्ता होगा वहीं दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता भी कम होगी। साथ ही कीमतें घटाने के लिए पेट्रोल में एथनॉल मिलाने पर भी विचार चल रहा है।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मंडलीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए प्रधान ने मुरादाबाद के कारोबार और कारीगरी की तारीफ करते हुए कहा कि यूपी को डबल इंजन की ट्रेन चाहिए जिससे कारोबार का पहिया तेजी से दौड़े और बहुत कम समय में यहां का उत्पाद देश और विदेश में पहुंच जाए।
मंत्री ने सपा और बसपा पर निशाना भी साधा। इससे पूर्व कारोबारियों ने अपनी समस्याएं भी मंत्री के सामने रखीं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के साथ चर्चा में कहा था कि उन्होंने धुएं में खाना बनाती मां का दर्द देखा है इसलिए बिना धन खर्च किए कैसे गांव-गांव गैस पहुंचाई जाए, इसके लिए संपन्न लोगों से गैस सब्सिडी
छोड़ने का आह्वान किया गया। एक लाख बीस हजार लोगों ने सब्सिडी छोड़ी, जिससे डेढ़ करोड़ गरीबों के घरों में गैस कनेक्शन दिया गया।
सरकार भूसा खरीद दोगुनी करेगी किसानों की आय
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने पर विचार कर रही है इसलिए किसानों से सरकार भूसा खरीदेगी, जिससे पेट्रोल बनाया जाएगा। उन्होंने नोटबंदी का जिक्र करते हुए बसपा को निशाने पर लिया और कहा कि चुनाव के समय में ऐसा करने से सबसे ज्यादा मायावती परेशान हैं।
यूपी में गुंडागर्दी है, सपा के सहयोगी अब सरगना बन चुके हैं। लगातार वारदातों से व्यापारी परेशान हैं, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए कमर कस लें। अध्यक्षता करते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि बसपा-सपा ने व्यापारियों का शोषण किया है।
सपा के शासन में सैकड़ों उद्योगों ने प्रदेश से पलायन किया। लूट, अपहरण, हत्या की घटनाओं से व्यापारी दहशत में हैं। चाचा-भतीजे, बाप-बेटे की लड़ाई ने जनता के हितों को किनारे कर दिया।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों के स्वाभिमान की रक्षा केवल भाजपा ही कर सकती है। राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि तकनीकी विकास में बहुत सहायक है। अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में तकनीकि विकास का दौर शुरू हुआ और आज देश में हर हाथ में मोबाइल है। अब मोबाइल से कारोबार को प्राथमिकता देनी चाहिए।