फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   petrol prices rises to a new high on saturday, petrol crosses 81 mark

ईरान पर हमले का पड़ने लगा असर, 81 के पार हुआ पेट्रोल, डीजल 13 माह के उच्चतम पर

Sat, 04 Jan 2020 11:07 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 04 Jan 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
petrol prices rises to a new high on saturday, petrol crosses 81 mark

तेल कंपनियों ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। एक जनवरी को पेट्रोल व डीजल के दाम स्थिर थे लेकिन इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को इसमें इजाफा किया गया है। वहीं बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी सेना द्वारा किए गए मिसाइल हमले में ईरान का शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी मारा गया, जिसके बाद कच्चे तेल की कीमत में इजाफा हुआ है। शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे और डीजल में 15 पैसे की बढ़ोतरी हो गई। 

विज्ञापन

 


अमेरिका ने गुरुवार रात इराक में एयर स्ट्राइक की। इस बड़ी घटना के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत काफी तेजी से बढ़ी है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड करीब चार फीसदी महंगा होकर 69 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। एक्सपर्ट मान रहे हैं कि अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से तेजी जारी रह सकती है। शॉर्ट टर्म में क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल का स्तर भी छू सकता है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल मौजूदा कीमत से 1.5 से दो रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में पेट्रोल, डीजल के दामों में और इजाफा हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत अरब देशों के साथ ही ईरान से भी क्रूड ऑयल का आयात करता रहा है।  गुरुवार (2 जनवरी) को देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 13 महीनों के अधिकतम स्तर पर पहुंच गए। भारत में अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के अनुसार दरें तय होती हैं। हालांकि पिछले आठ महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत का ट्रेंड एक-दूसरे के उलट नजर आता है।

चार महानगरों में इतना बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार 4 दिसंबर 2020 को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के रेट इस प्रकार रहे। दिल्ली में पेट्रोल 75.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 68.40 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई 81.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 71.72 प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 78.04 प्रति लीटर और डीजल 70.76 प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 73.28 प्रति लीटर और डीजल 78.39 प्रति लीटर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed