फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   petrol price reduced diesel price decreased for third consecutive day

लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल की कीमत में भी गिरावट

Sat, 29 Feb 2020 09:50 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 29 Feb 2020 09:50 AM IST
सार

  • शनिवार को पेट्रोल की कीमत में लगातार कमी दर्ज की गई है। 
  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 71.89 रुपये चुकाने होंगे।
  • कच्चे तेल की खपत का असर कीमतों पर बखूबी पड़ रहा है।

विज्ञापन
petrol price reduced diesel price decreased for third consecutive day

विस्तार

शनिवार को लगातार तीसरे दिन डीजल की कीमत कमी दर्ज की गई है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर डीजल के लिए शुक्रवार के मुकाबले कम पैसे चुकाने होंगे। इसके साथ ही पेट्रोल की कीमत में भी गिरावट आई है। जबकि कल इसमें कोई बदलाव नहीं आया था। 

विज्ञापन

एक साल के निचले स्तर पर क्रूड

कोरोनावायरस के बढ़ते संकट से घट रही कच्चे तेल की खपत का असर कीमतों पर बखूबी पड़ रहा है। वैश्विक बाजार में शुक्रवार को क्रूड के भाव एक साल के निचले स्तर पर चले गए। इस दौरान एक सप्ताह के भीतर ही चार साल की सबसे बड़ी गिरावट भी देखी गई। वायरस के चीन से बाहर निकलकर 40 देशों में फैल जाने से निवेशकों में डर बढ़ता जा रहा है। इससे ब्रेंट क्रूड का मई का वायदा भाव 1.42 डॉलर गिरकर 50.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो 14 महीने का निचला स्तर है। शुक्रवार को ही अप्रैल वायदा भाव की अवधि खत्म होने के बाद मई के लिए ट्रेडिंग शुरू हुई है। इस दौरान वेस्ट टेक्सास इंटरमीडियट यानी डब्ल्यूटीआई क्रूड का वायदा भाव 3 फीसदी गिरकर 45.70 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह में यूएस क्रूड के भाव 14 फीसदी टूट गए यह मई 2011 के बाद से एक सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट है, जबकि ब्रेंट क्रूड 13 फीसदी टूटा जो जनवरी, 2016 के बाद एक सप्ताह की बड़ी गिरावट है। 

विज्ञापन

चार महानगरों में इतने हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

शनिवार को दिल्ली और कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत सात पैसे कम हुई है, मुंबई में यह छह पैसे कम हुआ है। वहीं चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल नौ पैसे सस्ता हुआ है। इसके बाद पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.89, 74.53, 77.56 और 74.68 रुपये प्रति लीटर हो गई है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव पिछले पांच महीनों के न्यूनतम स्तर पर है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर डीजल के लिए आज ग्राहकों को नौ पैसे कम चुकाने होंगे। वहीं चेन्नई में इसमें 11 पैसे की कमी आई है। इसके बाद इसका दाम क्रमश: 64.51, 66.83, 67.60 और 68.12 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य प्रमुख शहरों में यह रही पेट्रोल की कीमत

शहर पेट्रोल की कीमत (29 फरवरी 2020) पेट्रोल की कीमत (28 फरवरी 2020)
नई दिल्ली 71.89 रुपये 71.96 रुपये
कोलकाता 74.53 रुपये 74.60 रुपये
मुंबई 77.56 रुपये 77.62 रुपये
चेन्नई 74.68 रुपये 74.77 रुपये
गुड़गांव 71.85 रुपये 71.88 रुपये
नोएडा 73.93 रुपये 73.81 रुपये
चंडीगढ़ 67.96 रुपये 68.03 रुपये
लखनऊ 73.72 रुपये 73.65 रुपये
आगरा 73.60 रुपये 73.75 रुपये
अलीगढ़ 73.70 रुपये 73.75 रुपये
इलाहाबाद 74.14 रुपये 74.20 रुपये
गाजियाबाद 73.69 रुपये 73.55 रुपये
वाराणसी 74.28 रुपये 73.91 रुपये
भोपाल 79.99 रुपये 79.86 रुपये
इंदौर 80.15 रुपये 80.45 रुपये
बीकानेर 77.22 रुपये 78.47 रुपये
जयपुर 76.04 रुपये 75.99 रुपये
जैसलमेर  77.38 रुपये 77.01 रुपये
 

इतना हुआ एक लीटर डीजल का दाम

शहर डीजल की कीमत (29 फरवरी 2020) डीजल की कीमत (28 फरवरी 2020)
नई दिल्ली 64.51 रुपये 64.60 रुपये
कोलकाता 66.83 रुपये 66.92 रुपये
मुंबई 67.60 रुपये 67.69 रुपये
चेन्नई 68.12 रुपये 68.23 रुपये
गुड़गांव 63.81 रुपये 63.87 रुपये
नोएडा 64.95 रुपये 64.77 रुपये
चंडीगढ़ 61.40 रुपये 61.49 रुपये
लखनऊ 64.76 रुपये 64.72 रुपये
आगरा 64.62 रुपये 64.80 रुपये
अलीगढ़ 64.75 रुपये 64.78 रुपये
इलाहाबाद 65.19 रुपये 65.27 रुपये
गाजियाबाद 64.72 रुपये 64.60 रुपये
वाराणसी 65.34 रुपये 65.02 रुपये
भोपाल 70.64 रुपये 70.54 रुपये
इंदौर 70.80 रुपये 71.10 रुपये
बीकानेर 70.86 रुपये 72.05 रुपये
जयपुर 69.76 रुपये 69.74 रुपये
जैसलमेर  71.02 रुपये 70.70 रुपये

 

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कीमत तय करने का ये है आधार

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed