जमकर करें खरीदारी घर आएगा वैभव: 14 साल का ट्रेंड... धनतेरस पर सोने और चांदी में निवेश मुनाफा दे रहा
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
- धनतेरस आभूषणों और बर्तनों की खरीदारी का दिन नहीं, बल्कि समृद्धि, आरोग्य और भारतीय सांस्कृतिक चेतना का भव्य पर्व है। यह महज आर्थिक लेन-देन का केंद्र नहीं, बल्कि जन-जीवन के उत्साह, लोक-आस्था और सामूहिक उल्लास की सजीव तस्वीर पेश करता है।
- नई वस्तुओं की खरीदारी के साथ शुरू होने वाला यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों को आधुनिक जीवनशैली से जोड़ता है। यह त्योहार जीवन में उत्तम स्वास्थ्य और वैभव का संदेश देता है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
धनतेरस के पावन अवसर पर सोने और चांदी की खरीदारी को लेकर भारतीय उपभोक्ताओं की सोच में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। अब लोग इसे केवल एक सांस्कृतिक परंपरा नहीं, बल्कि एक मजबूत धन-सृजन रणनीति के रूप में देख रहे हैं। ब्रोक्रेज फर्म केडिया एडवाइजरी की रिपोर्ट के अनुसार, 2012 से 2026 के बीच पिछले 14 वर्षों में सोने और चांदी में निवेश करने वाले निवेशकों ने मामूली उतार-चढ़ाव से लेकर अभूतपूर्व तेजी तक का सफर तय किया है। वैश्विक बाजार में अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत और ईरान के साथ युद्ध समाप्त होने की उम्मीदों के चलते कच्चे तेल में गिरावट तथा अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से बुलियन मार्केट में मजबूती बनी हुई है।
सोने की दमक: मंदी से लेकर 1.48 लाख रुपये तक रिकॉर्ड छलांग
- 2012 की शुरुआत: 11 नवंबर 2012 (धनतेरस) को सोना 31,643 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जिसने उस वर्ष 18.40% का रिटर्न दिया।
- 2013-2015 का धैर्य काल: इसके बाद सोने ने निवेशकों के धैर्य की परीक्षा ली। 9 नवंबर 2015 को सोना 6.78% की गिरावट के साथ 25,686 रुपये पर आ गया था।
- 2020 का बड़ा उछाल: 2020 में कोरोना काल के दौरान सोने में 32.22% की जोरदार तेजी आई और कीमत 50,600 रुपये पर पहुंच गई।
- 2025 का ऐतिहासिक ब्रेकआउट: 17 अक्तूबर 2025 को सोने ने अब तक की सबसे बड़ी छलांग लगाई, जब यह 60.30% उछलकर 1,27,008 रुपये पर पहुंच गया।
- 2026 का वर्तमान स्तर : 5 नवंबर 2026 को सोना 1,48,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जो 15% से ज्यादा की तेजी दिखाता है।
सोने-चांदी : ऐतिहासिक मूल्य और कितना रिटर्न
केडिया एडवाइजरी के आंकड़ों के अनुसार, 2013 से 2017 के दौरान दोनों धातुओं ने सुस्त प्रदर्शन किया, लेकिन 2019 के बाद एक विशाल 'बुल रन' देखने को मिला...
| सोना: कब कितने प्रतिशत चढ़ा | ||
| वर्ष | सोने की दर में बदलाव | फीसदी |
| 2012 | धनतेरस...31,643 | (+18.40%) |
| 2015 | निचला स्तर...25,686 | (-6.78%) |
| 2020 | उछाल 50,600 रुपये | (+32.22%) |
| 2025 | 1,27,008 | (+60.30%) |
| 5 नवंबर, 2026 | 1,48,800 | (+15%) |
| चांदी : कब कितना ऊपर-नीचे | ||
| वर्ष | चांदी की दर में बदलाव | फीसदी |
| 2012 | धनतेरस...60,920 रुपये | (+14.78%) |
| 2014 | निचला स्तर...भारी गिरावट | (-20.36%) |
| 2024 | रिकवरी...98,730 | (+40.98%) |
| 2025 | उछाल, 1,56,604 | (+58.62%) |
| 5 नवंबर, 2026 | 1,94,500 | (+21.93%) |