{"_id":"57754c114f1c1b576179bbec","slug":"petrol-price-cut-by-89-paise-a-litre-diesel-by-49-paise-a-litre","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल और डीजल के दाम घटे, जानिए नई कीमत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
पेट्रोल और डीजल के दाम घटे, जानिए नई कीमत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Jul 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 89 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 49 पैसे प्रति लीटर की कमी की है। नई कीमतें आधी रात के बाद लागू हो गई हैं। दो महीने में पहली बार कीमतों में कटौती की गई है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा है कि दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत इस कटौती के बाद 64.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 54.70 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा है कि दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत इस कटौती के बाद 64.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 54.70 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
इससे पहले हुई थी बढ़ोत्तरी
इससे पहले 16 जून को पेट्रोल की कीमत में पांच पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 1.26 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
पहली मई के बाद पेट्रोल की कीमत में चार बार बढ़ोतरी की गई जिससे इसकी कीमत में प्रति लीटर 4.52 रुपये का इजाफा हुआ और डीजल की कीमत 7.72 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ी।
Published By Rahul Sankrityayan
पहली मई के बाद पेट्रोल की कीमत में चार बार बढ़ोतरी की गई जिससे इसकी कीमत में प्रति लीटर 4.52 रुपये का इजाफा हुआ और डीजल की कीमत 7.72 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ी।
Published By Rahul Sankrityayan